Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ 13 साल बाद शिकंजा : झारखंड से नक्सली मुन्ना कोरवा…
गिरफ्तार 13 साल से फरार नक्सली मुन्ना कोरवा को सामरीपाठ पुलिस कोर्ट में पेश करते हुए।
गिरफ्तार 13 साल से फरार नक्सली मुन्ना कोरवा को सामरीपाठ पुलिस कोर्ट में पेश करते हुए।
छत्तीसगढ़

13 साल बाद शिकंजा : झारखंड से नक्सली मुन्ना कोरवा गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोपी

13 साल से फरार नक्सली मुन्ना कोरवा को बलरामपुर पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बंधक बनाकर मारपीट और हत्या की कोशिश का आरोप है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 12 Apr 2026, 11:46 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
बलरामपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 13 साल से फरार चल रहे नक्सली मुन्ना कोरवा को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी साल 2012 से लगातार फरार था और जंगलों में छिपकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस के मुताबिक, मुन्ना कोरवा पर बंधक बनाकर मारपीट करने और हत्या की नियत से गोली चलाने का गंभीर आरोप है। घटना के दौरान नक्सलियों ने लातेहार निवासी लखू यादव को ग्राम पुन्दाग में अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इस दौरान नक्सली दस्ता के सदस्य इकबाल यादव के निर्देश पर लखू यादव को जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई गई, लेकिन वह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

स्थायी वारंट जारी

इस मामले में सामरीपाठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 147, 148, 149, 342, 395, 307, 120बी और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिसके चलते न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। पुलिस को हाल ही में मुखबिर से सूचना मिली कि मुन्ना कोरवा झारखंड के तेहड़ी (भण्डरिया) इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया और टीम को झारखंड रवाना किया गया। वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सामरीपाठ लाया गया, जहां से उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब उससे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें