Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम › रायपुर › 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को …
रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा
रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा
रायपुर

15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा

रायपुर के सड्डू इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। मामला जनवरी 2026 का है, जिसमें सरस्वती नगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की थी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Aug 2026, 04:01 PM · अपडेट: 29 Sep 2026, 07:20 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर के सड्डू इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी राजू सेन उर्फ खड़ा राजू उर्फ रेमंड को दोषी ठहराते हुए 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। मामला जनवरी 2026 का है। पीड़िता की मां ने 13 जनवरी को सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रकरण पेश किया था।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, घटना 12 जनवरी 2026 की है। दोपहर करीब 1:30 बजे पीड़िता अपनी नानी के घर से पैदल वापस लौट रही थी। इसी दौरान विवेकानंद स्टेडियम के पास सेवा भारती मातृ छाया के नजदीक एक विधि के साथ संघर्षरत किशोर ने उसे फोन किया। उसने परिचित महिला के बुलाने की बात कही। इसके बाद किशोर और आरोपी एक दोपहिया वाहन से वहां पहुंचे। 

घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म

पहले से जान-पहचान होने के कारण पीड़िता उनके साथ चली गई। आरोप है कि उसे बताए गए स्थान पर ले जाने के बजाय सड्डू स्थित आरोपी के घर ले जाया गया। शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे किशोर वाहन लेकर वहां से चला गया। उस समय घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका मोबाइल फोन भी बंद कर दिया। बाद में आरोपी के सो जाने पर पीड़िता ने वहां से निकलने का प्रयास किया। 13 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे वह दरवाजे की कुंडी खोलकर घर से बाहर निकली। इसके बाद पैदल चलते हुए सुबह करीब 9 बजे अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता की मां की शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 16/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़िता और उसकी मां की सहमति के बाद 13 जनवरी को एम्स रायपुर में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद 15 जनवरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। जांच आगे बढ़ने के बाद 18 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 65(1), 127(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत दोषी ठहराया। वहीं धारा 296 और 115(2) के आरोपों से उसे बरी कर दिया गया। अदालत ने आरोपी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी 18 मार्च से 11 अगस्त 2026 तक कुल 146 दिन जेल में रह चुका है। अदालत ने इस अवधि को उसकी सजा में समायोजित करने का आदेश दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें