Thursday, 16 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ 2 घंटे में सुलझी लूट : शादी से लौट रहे युवक से नक…
बसना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों आरोपी
बसना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों आरोपी
छत्तीसगढ़

2 घंटे में सुलझी लूट : शादी से लौट रहे युवक से नकदी-चेन छीनी, पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे

बसना में शादी से लौट रहे युवक से हुई लूट की वारदात को पुलिस ने महज 2 घंटे में सुलझा लिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, चांदी की चेन और पावर बैंक बरामद कर लिया गया।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
22 Apr 2026, 07:55 PM
बसना

गढ़पटनी रोड पर शादी से लौट रहे युवक से लूट की वारदात को बसना पुलिस ने 2 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सरायपाली निवासी राकेश सहिस (25) ने 21 अप्रैल को थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 20 अप्रैल की रात वह अपने भाई की स्कूटी (CG06HC 4934) से भंवरपुर में शादी समारोह में शामिल होने के बाद गढ़पटनी जा रहा था। इसी दौरान गढ़पटनी रोड स्थित शराब भट्टी के पास दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पहले पैसों की मांग की और इनकार करने पर मारपीट कर धमकाया। इसके बाद बदमाश उसकी जेब से 500 रुपए नकद, गले में पहनी चांदी की चेन और एक काले रंग का रेडमी पावर बैंक लूटकर फरार हो गए।

तुरंत एक्शन: 2 घंटे में पकड़ाए आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए बसना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर टीम गठित की। मुखबिरों से मिली सूचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ट्रेस कर लिया और घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश पीटर (33), निवासी वार्ड नंबर 11 बसना और मनीष सोनवानी (19), निवासी वार्ड नंबर 6 बसना शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात कबूल कर ली।

लूटा गया पूरा सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई चांदी की चेन, 500 रुपए नकद और पावर बैंक बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से अज्ञात लूट का मामला कुछ ही घंटों में सुलझ गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें