Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) PWD की चेतावनी के बाद भी जर्जर भवन में पढ़ रहे 5 …
राजीव गांधी पीजी कॉलेज का जर्जर भवन
राजीव गांधी पीजी कॉलेज का जर्जर भवन
अंबिकापुर (सरगुजा)

PWD की चेतावनी के बाद भी जर्जर भवन में पढ़ रहे 5 हजार छात्र, हादसे का खतरा

सरगुजा संभाग के सबसे बड़े शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज की 55 साल पुरानी जर्जर इमारत में करीब 5 हजार छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। PWD ने एक साल पहले भवन के हिस्से को असुरक्षित बताते हुए तोड़ने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कमरों की कमी, खराब सुविधाओं और एलएलबी सीटों में कटौती से छात्रों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 12:21 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 01:13 AM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सरगुजा संभाग के सबसे बड़े शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज की जर्जर इमारत अब छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गई है। करीब 55 साल पुराने इस भवन को लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक साल पहले ही असुरक्षित बताते हुए इसके एक हिस्से को तोड़ने की सिफारिश की थी, लेकिन अब तक न तो जर्जर हिस्से को हटाया गया और न ही नए भवन के निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल हो सकी है।
करीब 5 हजार छात्र रोजाना इसी जर्जर भवन में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कॉलेज की मौजूदा स्थिति को लेकर छात्रों में नाराजगी है और वे लंबे समय से बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

PWD ने भवन को बताया था असुरक्षित

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने निरीक्षण के बाद कॉलेज प्रबंधन को पत्र भेजकर भवन के खराब हिस्से को गिराने के निर्देश दिए थे। विभाग की रिपोर्ट में भवन की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई थी, लेकिन इसके बाद भी उच्च शिक्षा विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिस भवन को सरकारी विभाग असुरक्षित घोषित कर चुका है, उसी में अब भी नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कॉलेज के विधि विभाग की स्थिति सबसे खराब बताई जा रही है। यहां करीब 240 छात्र अध्ययनरत हैं। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने और दीवारों से प्लास्टर गिरने की समस्या बनी रहती है। इसके बावजूद छात्र उसी कमरे में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। छात्रों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

45 कमरों की जरूरत लेकिन अभी केवल 22 कमरे ही उपलब्ध 

कॉलेज के प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि बेहतर संचालन के लिए कॉलेज में कम से कम 45 कमरों की जरूरत है, लेकिन वर्तमान में केवल 22 कमरे ही उपलब्ध हैं। कमरों की कमी के कारण कई कक्षाओं के संचालन में परेशानी आ रही है और छात्रों को मूलभूत सुविधाओं से भी जूझना पड़ रहा है। जर्जर भवन और संसाधनों की कमी का असर अब कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। प्रोफेसरों की कमी और आवश्यक सुविधाओं के अभाव के चलते बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एलएलबी पाठ्यक्रम की सीटों को 240 से घटाकर 120 कर दिया है। जबकि हर साल बड़ी संख्या में छात्र एलएलबी में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में कॉलेज की बदहाल व्यवस्था का सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है।

छात्रों ने कॉलेज भवन की समस्या को लेकर उठाई आवाज

छात्रों और पूर्व छात्र नेताओं का आरोप है कि वे कई वर्षों से कॉलेज भवन की समस्या को लेकर आवाज उठा रहे हैं। कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी कॉलेज का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल सका। अब छात्रों का सवाल है कि आखिर प्रशासन कब तक इस खतरे को नजरअंदाज करता रहेगा। PWD की चेतावनी के बाद भी यदि समय रहते जर्जर भवन को हटाकर नई व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें