Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, महासमुंद के दो युवकों पर एफआईआर दर्ज खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा, सांसद सेवा केंद्र का किया घेराव रायपुर में बेटी से मिलने आई मां और भाई की करंट लगने से मौत, बालकनी में कपड़े उतारते समय फैला करंट क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर कोचिंग संचालक से 1.55 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर FIR दर्ज बेलसोंडा रेलवे फाटक 4 रातों के लिए ब्लॉक : 7 किमी का सफर अब 24 किमी लंबा, फाटक बंद रहने से बिगड़ेगी आवाजाही जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, महासमुंद के दो युवकों पर एफआईआर दर्ज खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा, सांसद सेवा केंद्र का किया घेराव रायपुर में बेटी से मिलने आई मां और भाई की करंट लगने से मौत, बालकनी में कपड़े उतारते समय फैला करंट क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर कोचिंग संचालक से 1.55 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर FIR दर्ज बेलसोंडा रेलवे फाटक 4 रातों के लिए ब्लॉक : 7 किमी का सफर अब 24 किमी लंबा, फाटक बंद रहने से बिगड़ेगी आवाजाही
W 𝕏 f
होम महासमुंद कोमाखान में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 75 छात्रा…
0:00
75 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण
महासमुंद

कोमाखान में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 75 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

सरस्वती साइकिल योजना के तहत कोमाखान के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय की 75 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

कीर्तिमान न्यूज
22 Aug 2026, 09:36 AM
कोमाखान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, कोमाखान में अध्ययनरत 75 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीखम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुंद एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार ठाकुर सरपंच प्रतिनिधि ने की।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दुबेलाल साहू प्रदेश संयोजक, कृषि किसान मोर्चा, पिंकी चंद्राकर महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य, लेखमणि पटेल मंडल महामंत्री, कोमाखान, पंकज जैन मंत्री भाजयुमो, जुगेश पटेल मंडल मंत्री, नारायण नायक व्यापार प्रकोष्ठ, गोविंद साहू अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, किरण यदु अध्यक्ष महिला मोर्चा, भीमा साहू अध्यक्ष भाजयुमो कोमाखान मंडल, मुकेश गुप्ता उपाध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण भाजयुमो, गुलशन कुमार महामंत्री भाजयुमो, गोपाल टांडे, पूरन सबर एवं ओमप्रकाश ध्रुव की उपस्थिति रही।

छात्रों को मिली साइकिल 
जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन 

विद्यालय के प्राचार्य सीताराम साहू, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अपने संबोधन में भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए छात्र-छात्राओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना भाजपा सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से आज भी बेटियों को निःशुल्क साइकिल का लाभ मिल रहा है। 

योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिम्मेदारी 

इससे छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा तथा बालिका शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा, "बेटी पढ़ेगी तो परिवार, समाज और राष्ट्र आगे बढ़ेगा।" उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। 

उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं 

उन्होंने विद्यार्थियों से सरकार की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने इस योजना को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें