Thursday, 09 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर :  ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, एक महिला जिंदगी की जंग लड़ रही प्रेम संबंध बना खूनी विवाद : पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार हाथीओं का आतंक :  पुटु लेने जंगल गए ग्रामीण की कुचलकर मौत, इलाके में फैली दहशत एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश और मोबाइल के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, भिलाई में निवेशकों का फूटा गुस्सा भारत को बड़ा झटका : ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमलों के बाद रणनीतिक समीकरण बदले रफ्तार का कहर :  ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, एक महिला जिंदगी की जंग लड़ रही प्रेम संबंध बना खूनी विवाद : पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार हाथीओं का आतंक :  पुटु लेने जंगल गए ग्रामीण की कुचलकर मौत, इलाके में फैली दहशत एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश और मोबाइल के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, भिलाई में निवेशकों का फूटा गुस्सा भारत को बड़ा झटका : ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमलों के बाद रणनीतिक समीकरण बदले
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय हादसा : स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार न…
ग्रेटर नोएडा कार हादसा
ग्रेटर नोएडा कार हादसा
राष्ट्रीय

 हादसा : स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, 6 घायल

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में कार चला रही महिला ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में 6-7 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jul 2026, 06:26 PM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां कार चला रही एक महिला ने कई बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे के समय बच्चे स्कूल बस का इंतजार करने के लिए सोसायटी के बाहर खड़े थे। इस दुर्घटना में 6 से 7 बच्चों के घायल होने की सूचना है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंचशील ग्रीन्स के बाहर हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी के पास हुई। बताया जा रहा है कि सुबह के समय कुछ बच्चे स्कूल जाने के लिए सोसायटी के बाहर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला कार लेकर वहां पहुंची और अचानक बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

एक्सीलेटर दबने से कार बेकाबू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला कार चलाना सीख रही थी। इसी दौरान उससे गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर बच्चों की ओर बढ़ गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। हादसे में महिला को भी हल्की चोट आई है।

बच्चों को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने कार में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजनों ने उठाए सवाल

हादसे के बाद बच्चों के माता-पिता और सोसायटी के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कुछ परिजनों का आरोप है कि महिला कार चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें