Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम बस्तर संभाग Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियो…
Bhanupratappur cattle accident (Image Source: Keertiman Media)
Bhanupratappur cattle accident (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING बस्तर संभाग

Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया

Accident: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बीती रात और आज सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में 14 मवेशियों की मौt हो गई। पहली घटना भानुप्रतापपुर से लगे भैंसाकन्हार के पास हुई, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय 10 मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 03:54 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
भानुप्रतापपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Accident: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बीती रात और आज सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में 14 मवेशियों की मौत हो गई। पहली घटना भानुप्रतापपुर से लगे भैंसाकन्हार के पास हुई, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय 10 मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौt हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रेन हादसे में मारे गए सभी मवेशी गांव के पशुपालक रमेश उइके के थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद भानुप्रतापपुर एसडीएम गंगाधर वाहिले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया।

प्रशासन ने मुआवजे की कार्रवाई शुरू की

हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आवश्यक दस्तावेज और कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रभावित पशुपालक को सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 

रेलवे ट्रैक के मोड़ को लेकर पशुपालक ने उठाए सवाल

पशुपालक रमेश उइके ने बताया कि गांव के पास रेलवे ट्रैक पर लंबा मोड़ है। उनका कहना है कि इस वजह से कई बार ट्रेन अचानक दिखाई देती है और आसपास चर रहे मवेशियों को समय रहते हटाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेन के हॉर्न की आवाज समय पर नहीं मिलने के कारण यह हादसा हुआ।

भानुप्रतापपुर चौक में ट्रक की चपेट में आए 4 मवेशी

वहीं दूसरी घटना भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक की है। आज सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात ट्रक ने चार मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

एक दिन में 14 मवेशियों की मौत से उठे सवाल

एक ही दिन में हुई इन दोनों घटनाओं में 14 मवेशियों की मौत ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। हादसों के बाद जहां रेलवे ट्रैक और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं खुले में घूमने वाले मवेशियों को लेकर पशुपालकों की जिम्मेदारी पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें