Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग हादसा टला : चलती स्कूल वैन से सड़क पर गिरा मासूम,…
चलती स्कूल वैन से सड़क पर गिरी मासूम
चलती स्कूल वैन से सड़क पर गिरी मासूम
दुर्ग संभाग

हादसा टला : चलती स्कूल वैन से सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में स्कूल वैन से एक मासूम बच्चे के गिरने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वैन में सहायक नहीं होने के कारण चालक को बच्चे के गिरने की जानकारी तक नहीं लगी, जिससे स्कूल परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jul 2026, 03:32 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 12:16 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से स्कूल वैन की लापरवाही का एक चिंताजनक मामला सामने आया है। छावनी थाना क्षेत्र में बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल वैन से एक मासूम बच्चा अचानक सड़क पर गिर गया। राहत की बात यह रही कि वैन के पीछे उस समय कोई बड़ा वाहन नहीं था, जिससे एक गंभीर दुर्घटना टल गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। 

बच्चे को उतारने के बाद हुआ हादसा 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना 8 जुलाई की दोपहर करीब 1:30 बजे की है। खुर्सीपार स्थित फॉरबेल्स स्कूल की वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए निकली थी। नंदिनी रोड पर एक बच्चे को उतारने के बाद जैसे ही वैन आगे बढ़ी, पीछे बैठा एक अन्य मासूम संतुलन खो बैठा और चलती वैन से सीधे सड़क पर गिर गया। बच्चे के सड़क पर गिरते ही आसपास मौजूद दुकानदारों ने जोर-जोर से आवाज लगाकर वैन चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह करीब 300 मीटर आगे निकल चुका था। इसके बाद पीछे चल रहे कुछ बाइक सवारों ने तुरंत वैन का पीछा किया और चालक को रोककर घटना की जानकारी दी। मौके पर मौजूद एक महिला ने घायल बच्चे को संभाला और उसे दोबारा स्कूल वैन में बैठाकर आगे रवाना किया। 

वैन में नहीं था कोई सहायक, सुरक्षा पर उठे सवाल 

जानकारी के अनुसार, घटना के समय स्कूल वैन में चालक के अलावा कोई कंडक्टर या सहायक मौजूद नहीं था। ऐसे में बच्चों की निगरानी करने वाला कोई नहीं था। यही वजह रही कि बच्चा चलती वैन से गिर गया और चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल वैनों की सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों की निगरानी और परिवहन संबंधी नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें