Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बदमाशों का आतंक : रायपुर में कारोबारी पर दिनदहाड़े हमला, मारपीट के बाद सोने की चेन लूटने का आरोप टनल हादसा : सिक्किम के नामची में NHPC प्रोजेक्ट टनल में धमाके के बाद लैंडस्लाइड, 7 मजदूरों की मौत, कई फंसे रिश्ते का अंत : कोरबा में शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, विवाद बना मौत की वजह चिंता का माहौल : कस्तूरबा छात्रावास में 15 छात्राएं बीमार, भोजन व्यवस्था पर सवाल फूड पॉइजनिंग की आशंका रफ्तार का कहर : दो हादसों से दहला रायगढ़, कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत ऑनलाइन सट्टेबाजी : शिवा बुक ऐप का मुख्य संचालक गिरफ्तार, हर महीने ऐंठता था 10% कमीशन बदमाशों का आतंक : रायपुर में कारोबारी पर दिनदहाड़े हमला, मारपीट के बाद सोने की चेन लूटने का आरोप टनल हादसा : सिक्किम के नामची में NHPC प्रोजेक्ट टनल में धमाके के बाद लैंडस्लाइड, 7 मजदूरों की मौत, कई फंसे रिश्ते का अंत : कोरबा में शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, विवाद बना मौत की वजह चिंता का माहौल : कस्तूरबा छात्रावास में 15 छात्राएं बीमार, भोजन व्यवस्था पर सवाल फूड पॉइजनिंग की आशंका रफ्तार का कहर : दो हादसों से दहला रायगढ़, कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत ऑनलाइन सट्टेबाजी : शिवा बुक ऐप का मुख्य संचालक गिरफ्तार, हर महीने ऐंठता था 10% कमीशन
W 𝕏 f
होम रायगढ़ एक्शन : मेले में सजाया था जुआ का फड़, पुलिस पहुंच…
रायगढ़ में जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़

एक्शन : मेले में सजाया था जुआ का फड़, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; 33 गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के धसकामुड़ा गांव में चल रहे खुड़खुड़िया जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 7 चारपहिया वाहन, 57 हजार रुपए नकद और अन्य सामान जब्त किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jul 2026, 07:36 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रायगढ़-कोरबा सीमा से लगे धसकामुड़ा गांव में मेले के दौरान चल रहे खुड़खुड़िया जुआ फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने 33 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 चारपहिया वाहन, 57 हजार 140 रुपए नकद और 5 गैस लाइट समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, धसकामुड़ा गांव में आयोजित मेले के बाहर बस्ती के आखिरी छोर पर बड़े स्तर पर खुड़खुड़िया जुआ खिलाया जा रहा था। इसकी सूचना छाल थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए मिली थी। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम तैयार कर मौके पर कार्रवाई की योजना बनाई गई।

पांच जुआ फड़ों से पकड़े गए आरोपी

पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए अचानक जुआ फड़ों पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन जवानों ने मौके से 33 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मेले में पांच अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ संचालित किए जा रहे थे। पकड़े गए सभी आरोपी आसपास के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे थे। इनमें घरघोड़ा, तमनार, डभरा और जैजैपुर क्षेत्र के लोग शामिल हैं। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

7 वाहनों समेत लाखों का सामान जब्त

पुलिस के अनुसार, जब्त वाहनों में एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक किया और एक ऑल्टो कार शामिल हैं। इन वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा जुआ फड़ से 57,140 रुपए नकद और पांच गैस लाइट भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई की है। पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन अंकुश चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें