Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › प्रशासन की सख्ती: बिना अनुमति नहीं होंगे रक्तदान …
रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक
रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक
छत्तीसगढ़

प्रशासन की सख्ती: बिना अनुमति नहीं होंगे रक्तदान शिविर, रेड क्रॉस बैठक में अहम फैसले

महासमुंद में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने निर्देश दिया कि बिना प्रशासनिक अनुमति निजी संस्थाएं रक्तदान शिविर नहीं लगाएंगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Apr 2026, 10:36 AM · अपडेट: 30 Oct 2026, 12:28 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद की प्रबंध समिति की बैठक आज जिला पंचायत सभागृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने की। बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने निर्देश दिए कि बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी स्थिति में निजी संस्थानों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में सख्ती से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही। 
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य और राहत सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है। बैठक में समिति सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव सभी सदस्यों को बैठक के एजेंडा की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पूर्व बैठक 14 जनवरी 2025 में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई तथा सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने, वार्षिक बजट, आय-व्यय और ऑडिट से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
पर्याप्त दवाइयों उपलब्ध करने पर जोर 
बैठक में जूनियर रेडक्रॉस की गतिविधियों की समीक्षा के साथ वित्त समिति, जूनियर रेडक्रॉस उपसमिति, यूथ रेडक्रॉस उपसमिति, स्वास्थ्य समिति एवं आपदा प्रबंधन समिति के गठन पर भी विचार किया गया। रेडक्रॉस द्वारा संचालित जन औषधि केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा रेडक्रॉस भवन के मरम्मत कार्य, रेडक्रॉस चौक की स्थापना, उपसभापति की नियुक्ति और वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट के अनुमोदन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
बैठक में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भूपेंद्र राठौर, संस्थापक सदस्य महेंद्र कुमार श्रीमाली एवं मनोज पिंचा सहित डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही, दाऊ लाल चंद्राकर, यशवंत कुमार चौधरी, अशोक गिरी गोस्वामी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर बल दिया।
अन्य महत्वपूर्ण फैसले
  • रेडक्रॉस भवन की मरम्मत
  • रेडक्रॉस चौक की स्थापना
  • उपसभापति की नियुक्ति
  • वार्षिक कार्ययोजना और बजट का अनुमोदन
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें