Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ AI से डरने की नहीं, उसे अपनाने की जरूरत, वित्त मं…
रायपुर में आयोजित एआई सम्मेलन
रायपुर में आयोजित एआई सम्मेलन
छत्तीसगढ़

AI से डरने की नहीं, उसे अपनाने की जरूरत, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायपुर में आयोजित एआई और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर राष्ट्रीय सम्मेलन में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अवसर के रूप में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तकनीक और ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैं तथा छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायपुर को अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jun 2026, 06:29 PM · अपडेट: 01 Jul 2026, 09:36 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बदलती तकनीकों से घबराने के बजाय इन्हें अपने भविष्य को संवारने का जरिया बनाएं। वे महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (MIC) में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: अपॉर्चुनिटीज, चैलेंजेस एंड फ्यूचर इम्पैक्ट" में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने बदलते विश्व स्तर पर हो रहे बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया ज्ञान, तकनीक और नए विचारों पर आधारित अर्थव्यवस्था की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है। उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास को याद दिलाते हुए कहा कि हमारा देश लगभग 1600 साल तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था सिर्फ इसलिए रहा, क्योंकि हमारी नींव में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार शामिल थे।

कंपनियों की ताकत देशों से भी बड़ी

युवाओं को प्रेरित करने के लिए वित्त मंत्री ने एलन मस्क, एनवीडिया और एप्पल जैसी वैश्विक कंपनियों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी कंपनियों का बाजार मूल्यांकन कई देशों की कुल अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा हो चुका है। यह इस बात का सबूत है कि नए आइडिया और तकनीक में कितनी ताकत है। युवाओं को समय की मांग को पहचानना होगा और खुद को इस बदलाव के लिए तैयार करना होगा। मंत्री चौधरी ने साफ शब्दों में कहा, "जो समय रहते एआई को अपनाएगा, वही आने वाले समय में दुनिया का नेतृत्व करेगा। तकनीक से दूरी बनाने वाले इस दौड़ में पिछड़ जाएंगे।"

AI कभी नहीं ले सकता मानवीय संवेदनाओं की जगह

तकनीक के साथ आने वाली चुनौतियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर नए बदलाव के साथ चुनौतियां आती हैं, लेकिन वे अपने साथ नए रास्ते भी खोलती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एआई भले ही काम को आसान बना दे, लेकिन वह इंसानी संवेदनशीलता, करुणा और मानवीय स्पर्श का विकल्प कभी नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे नर्सिंग, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सेवा क्षेत्रों (सर्विसेज सेक्टर) की तरफ भी ध्यान दें, जहाँ मानवीय मूल्यों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, नौकरियां देने वाले बनें

वित्त मंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी सोच को केवल नौकरी पाने तक सीमित न रखें। भारतीय युवाओं की प्रतिभा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतीय तकनीकी दिमाग का लोहा मानती है। ऐसे में युवाओं को स्टार्टअप और बड़ी तकनीकी कंपनियां खड़ी करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047 पर काम शुरू

राज्य सरकार के प्रयासों को साझा करते हुए ओ.पी. चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत @2047' के सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार "छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047" पर काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत नवा रायपुर को एक बड़े टेक और इनोवेशन हब के रूप में ढाला जा रहा है। यहाँ सेमीकंडक्टर यूनिट, एआई डेटा सेंटर और ट्रिपल आईटी (IIIT) में एडवांस रिसर्च जैसी बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। कार्यक्रम के समापन पर वित्त मंत्री ने इस सफल आयोजन के लिए महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के प्रबंधन, आयोजकों और छात्रों को बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़ के युवा आने वाले समय में तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें