Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप Bike Fire in Korba: गैरेज में किक मारते ही बाइक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई CG News: नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप Bike Fire in Korba: गैरेज में किक मारते ही बाइक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Ali Baba Aur 40 Bhoot: गुमशुदा पिता, रहस्यमयी दुन…
Ali Baba Aur 40 Bhoot (Image Source - Social Media)
Ali Baba Aur 40 Bhoot (Image Source - Social Media)
ओटीटी

Ali Baba Aur 40 Bhoot: गुमशुदा पिता, रहस्यमयी दुनिया और 40 भूतों का खौफ, जाने रिलीज़ डेट 

Ali Baba Aur 40 Bhoot: OTT पर जल्द ही हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज ‘अली बाबा और 40 भूत’ रिलीज होने जा रही है। कहानी एक विज्ञान पर भरोसा करने वाली विशेषज्ञ अली की है, जो अपने लापता पिता की तलाश में रहस्यमयी दुनिया में पहुंच जाती है।

क
प्रकाशित: 10 Sep 2026, 03:30 PM · अपडेट: 23 Oct 2026, 01:01 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ali Baba Aur 40 Bhoot:  अगर आपको अलौकिक शक्तियों, रहस्यमयी घटनाओं और डरावनी कहानियों के साथ-साथ हल्का-फुल्का रोमांच पसंद है, तो OTT पर जल्द ही एक नई सीरीज आपकी हिटलिस्ट में शामिल होने जा रही है। JioHotstar अपनी नई ओरिजिनल Web Series 'अली बाबा और 40 भूत' लेकर आ रहा है, जो 11 सितंबर से स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञान और विश्वास की अनोखी टक्कर 

सीरीज की कहानी मध्य भारत की पुरानी लोककथाओं और अलौकिक रहस्यों के ताने-बाने पर बुनी गई है। इसमें मुख्य किरदार अलीशा यानी 'अली' (आशा नेगी) और बबाराव देशमुख यानी 'बाबा' (विशाल वशिष्ठ) के इर्द-गिर्द घूमते हैं। अली: एक तार्किक और न्यूरो-साइकोलॉजी एक्सपर्ट, जो हर घटना के पीछे विज्ञान और तर्क ढूंढती है। वह अपने अचानक गायब हुए पिता की तलाश में इस रहस्यमयी दुनिया में कदम रखती है। बाबा: एक छोटे शहर का दबंग पुलिसवाला, जिसकी अलौकिक दुनिया और भूत-प्रेत पर अटूट आस्था है।

कलाकारों ने क्या कहा ? 

अपने किरदार को लेकर बात करते हुए आशा नेगी ने बताया कि अली का रोल उनके पिछले सभी किरदारों से काफी अलग है। वह एक आत्मनिर्भर और प्रैक्टिकल सोच वाली लड़की है। एक ऐसी लड़की को भूतों और रहस्यों की दुनिया में देखना दर्शकों के लिए काफी मजेदार होने वाला है। वहीं, विशाल वशिष्ठ ने अपने किरदार 'बाबा' के बारे में कहा कि इस रोल को निभाना उनके लिए काफी राहत भरा और मजेदार अनुभव रहा। बाबा अपनी एक अलग ही ऊर्जा के साथ स्क्रीन पर आता है और हॉरर के बीच माहौल को हल्का करने का काम करता है। 

कास्ट और क्रिएशन 

भुवनेश श्रीवास्तव द्वारा क्रिएट की गई इस सीरीज में आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ के अलावा रामदीप यादव, मीनाक्षी सेठी, आशीष कौल, उज्ज्वल चोपड़ा, मानसी सहगल और मृदुल दास जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अगर आप डरावनी कहानियों के शौकीन हैं और वीकेंड पर कुछ नया और दिलचस्प देखना चाहते हैं, तो 11 सितंबर से JioHotstar पर 'अली बाबा और 40 भूत' का रुख कर सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें