Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज
W 𝕏 f
होम रायपुर Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्म…
Protest by employees at the Siltara warehouse(Image Source: Keertiman Media)
Protest by employees at the Siltara warehouse(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत

रायपुर के सिलतरा क्षेत्र स्थित यू सेन लॉजिस्टिक गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने कुछ अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार, वॉशरूम में कैमरा लगाने और महिला कर्मचारियों से आपत्तिजनक बातचीत के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों की शिकायत के बाद सिलतरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
11 Sep 2026, 06:00 PM
रायपुर
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Amazon Warehouse Raipur: राजधानी रायपुर के सिलतरा क्षेत्र के गिरौद गांव स्थित अमेजन के लॉजिस्टिक पार्टनर यू सेन लॉजिस्टिक के गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने वहां तैनात कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां सिलतरा थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गोदाम में कार्यरत कुछ अधिकारी उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यस्थल पर उन्हें परेशान किया जाता है और अधिकारियों के व्यवहार से वे असहज महसूस कर रहे हैं।

वॉशरूम में कैमरा लगाने का आरोप

कुछ पुरुष कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि गोदाम के वॉशरूम में कैमरा लगाया गया है। कर्मचारियों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग पुलिस से की है। वहीं, महिला कर्मचारियों ने कुछ अधिकारियों पर अनुचित बातचीत करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ अधिकारी उनसे निजी बातें करते हुए डेट पर चलने जैसी बातें भी करते हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

कर्मचारियों की शिकायत के बाद सिलतरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपों से घिरे एक अधिकारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। हालांकि, मीडिया कर्मियों को देखकर वह थाना परिसर से चले गए और अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें