Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) Ambikapur News: सिद्धार्थ हॉस्पिटल पर लापरवाही का…
Siddharth Hospital Expiry Injection Case (Image Source: Keertiman Media)
Siddharth Hospital Expiry Injection Case (Image Source: Keertiman Media)
अंबिकापुर (सरगुजा)

Ambikapur News: सिद्धार्थ हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मासूम को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का मामला

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती तीन साल के मासूम को एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
08 Sep 2026, 06:44 PM
रायपुर
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती तीन साल के मासूम को एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी, दवाइयों के स्टॉक, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान टीम को अस्पताल की फार्मेसी से तीन एक्सपायरी इंजेक्शन मिले हैं। इन दवाइयों के सैंपल भी जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

जांच में मिला Amikacin 250 mg इंजेक्शन

जांच के दौरान मिले एक्सपायरी इंजेक्शनों में Amikacin 250 mg भी शामिल है। इस इंजेक्शन पर एक्सपायरी डेट अप्रैल 2026 दर्ज है। आरोप है कि इसी तरह के एक्सपायरी इंजेक्शन का इस्तेमाल मासूम के इलाज में किया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। 

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद मासूम के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चे की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है। एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और परिजन मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सीएमएचओ ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात

सीएमएचओ डॉ. पीएस मार्को ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम को अस्पताल भेजा गया था। टीम ने दवाइयों और संबंधित दस्तावेजों की जांच की है। एक्सपायरी इंजेक्शनों के सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक्सपायरी दवाइयां स्टॉक में कैसे पहुंचीं, उठे सवाल

मामले के सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां अस्पताल के स्टॉक में कैसे मौजूद थीं। क्या दवाइयों की नियमित जांच नहीं की जा रही थी और क्या इन्हीं इंजेक्शनों में से किसी का उपयोग मासूम के इलाज में हुआ था। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें