Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट!
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Arang Irrigation Projects: मंत्री गुरु खुशवंत साह…
Arang irrigation projects (Image Source - Keertiman Media)
Arang irrigation projects (Image Source - Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Arang Irrigation Projects: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से 13.43 करोड़ से अधिक के सिंचाई कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Arang Irrigation Projects: आरंग में 13.43 करोड़ रुपये से अधिक के तीन सिंचाई कार्यों को प्रशासकीय मंजूरी मिली है। इससे 251 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कीर्तिमान न्यूज
04 Sep 2026, 08:13 PM
आरंग
Arang Irrigation Projects: क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। जल संसाधन विभाग ने आरंग विकासखंड में तीन सिंचाई कार्यों के लिए कुल 1,343.76 लाख रूपए यानी 13.43 करोड़ रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र की करीब 251 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। बताया गया है कि इन योजनाओं को मंजूरी दिलाने में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल महत्वपूर्ण रही है। स्वीकृत कार्यों का उद्देश्य जल संचयन बढ़ाने, सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और नहरों से होने वाले पानी के नुकसान को कम करना है।

तीन प्रमुख सिंचाई कार्यों को मिली स्वीकृति 

  • संडी में कोल्हान नाले पर एनीकट निर्माण 
इस कार्य के लिए 374.76 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे करीब 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित होने की बात कही गई है। एनीकट निर्माण से जल संचयन के साथ आसपास के भू-जल स्तर में सुधार की भी उम्मीद है। 
  • बनरसी में बंजारी नाले पर स्टॉपडेम निर्माण 
ग्राम बनरसी में बंजारी नाले पर स्टॉपडेम निर्माण के लिए 469.85 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस परियोजना से करीब 50 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। साथ ही बारिश के पानी को रोककर उसका उपयोग सिंचाई के लिए किए जाने की योजना है।

  • गुजरा व्यपवर्तन योजना की नहरों का जीर्णोद्धार 

तीसरे कार्य के तहत गुजरा व्यपवर्तन योजना की जर्जर नहरों का जीर्णोद्धार और पक्की लाइनिंग की जाएगी। इसके लिए 499.15 लाख रूपए स्वीकृत हुए हैं। इस कार्य से करीब 141 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। नहरों की लाइनिंग होने से पानी के रिसाव और अनावश्यक नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। इन तीनों परियोजनाओं की संयुक्त सिंचाई क्षमता करीब 251 हेक्टेयर बताई गई है। योजनाओं के अमल में आने से खरीफ के साथ रबी फसलों के लिए भी किसानों को पानी की बेहतर उपलब्धता मिल सकती है।

किसानों में खुशी, मंत्री ने जताया आभार

क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की स्वीकृति मिलने के बाद किसानों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठती रही है। नई परियोजनाओं से जल संरक्षण के साथ खेती की उत्पादकता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और क्षेत्र के विकास के लिए सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें