Friday, 21 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से दंपती गिरफ्तार 3 सिलेंडर लिए, रिकॉर्ड में निकले 10, गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का आरोप 87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR गरियाबंद में तांत्रिक-अंधविश्वास के नाम पर ठगी, नींबू और जादू-टोने का डर दिखाकर महिला से 18,500 ठगे डॉक्टर का पता पूछा, फिर महिला की सुध-बुध हुई गायब, 80 हजार के जेवर ले उड़े बदमाश नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से दंपती गिरफ्तार 3 सिलेंडर लिए, रिकॉर्ड में निकले 10, गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का आरोप 87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR गरियाबंद में तांत्रिक-अंधविश्वास के नाम पर ठगी, नींबू और जादू-टोने का डर दिखाकर महिला से 18,500 ठगे डॉक्टर का पता पूछा, फिर महिला की सुध-बुध हुई गायब, 80 हजार के जेवर ले उड़े बदमाश
W 𝕏 f
होम महासमुंद 87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर…
बसना में बिजली कर्मचारी पर हमला
बसना में बिजली कर्मचारी पर हमला
🔴 BREAKING महासमुंद

87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR

बसना के बंसुला डीपा में ₹87,241 का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने के बावजूद कथित तौर पर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के लिए पहुंची CSPDCL की टीम को मीटर की सील कटी और सीधे तार जोड़कर बिजली उपयोग किए जाने का मामला मिला। कार्रवाई के दौरान उपभोक्ता के बेटे पर JE और कर्मचारियों से गाली-गलौज, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।

कीर्तिमान न्यूज
21 Aug 2026, 11:56 AM
महासमुंद
जिले के बसना से बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया है। भारी-भरकम बिजली बिल बकाया होने के बावजूद कट चुके कनेक्शन से अवैध रूप से बिजली जला रहे एक उपभोक्ता के घर जांच करने पहुँची पॉवर कंपनी की टीम को परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। 
उपभोक्ता के बेटे ने न केवल विभागीय कामकाज में बाधा डाली, बल्कि गंदी-गंदी गालियाँ देते हुए कनिष्ठ अभियंता (JE) और उनकी टीम को जान से मारने की धमकी देकर दौड़ा दिया। घटना के बाद विभाग ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड (CSPDCL) बसना शहर वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदस्थ धीरज कुमार देवांगन अपनी टीम के साथ बकायादारों की चेकिंग और निरीक्षण अभियान पर निकले थे। 

स्थिति का जायजा लेने पहुंचे उपभोक्ता के परिसर 

विभाग द्वारा बुधवार (19 अगस्त) को बंसुला डीपा क्षेत्र के निवासी पीतराम डड़सेना का सर्विस कनेक्शन बकाया राशि ₹87,241 का भुगतान न होने के कारण ऑनलाइन डिस्कनेक्ट कर दिया गया था। अगले दिन यानी 20 अगस्त दोपहर तक भी जब उपभोक्ता ने बकाया बिल नहीं पटाया, तो जेई धीरज देवांगन, लाइन सहायक येशु दास, ठेका कर्मचारी मिलन सिदार, मनोज बारिक और वाहन चालक अमित चौहान के साथ स्थिति का जायजा लेने उपभोक्ता के परिसर पहुँचे। 

अवैध रूप से कर रहा था बिजली का उपभोग 

मौके पर जब बिजली विभाग की टीम ने निरीक्षण किया, तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। डिस्कनेक्ट होने के बावजूद मीटर से छेड़छाड़ की गई थी—मीटर की बॉडी सील और टर्मिनल सील कटी हुई पाई गई। इतना ही नहीं, मीटर के इनकमिंग केबल वायर से सीधे तार (हुक) जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपभोग किया जा रहा था। जब जेई देवांगन ने इस अनाधिकृत बिजली उपभोग के संबंध में उपभोक्ता पीतराम डड़सेना को बुलाकर जवाब मांगा और पोल से लाइन काटने की कार्रवाई शुरू की, तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। 

जांच में पहुंचे लोगों को दी अश्लील गालियां

कार्रवाई से बौखलाया पीतराम का छोटा बेटा अरुण डड़सेना उर्फ मोनू डड़सेना मौके पर आ धमका और शासकीय कार्य में सीधे तौर पर अड़ंगा डालने लगा। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी युवक अश्लील गालियां देने लगा और जान से मारने की नीयत से टीम की ओर दौड़ा। मामले की गंभीरता और युवक का आक्रामक रुख देखकर उसके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे रोकने के लिए परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया। 

पुलिस को लिखित आवेदन  

अपनी और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कनिष्ठ अभियंता पूरी टीम के साथ सीधे बसना पुलिस स्टेशन पहुँचे और लिखित आवेदन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई।कनिष्ठ अभियंता की लिखित शिकायत के आधार पर बसना थाना पुलिस ने आरोपी अरुण डड़सेना उर्फ मोनू डड़सेना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत गैर-जमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 

कर्मचारियों से अभद्रता करने वालों को नहीं जाएगा बख्शा

पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी और बकाया राशि की वसूली को लेकर अभियान जारी रहेगा, तथा सरकारी काम में रोड़ा अटकाने या कर्मचारियों से अभद्रता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें