जिले में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और नक्सल विरोधी अभियानों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आपसी तालमेल बढ़ाने और संयुक्त रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। इस दौरान खुफिया जानकारी के त्वरित आदान-प्रदान, संयुक्त अभियान चलाने और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय को नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
संयुक्त अभियानों को और तेज करने के निर्देश
अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों राज्यों के सुरक्षा बलों के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा संयुक्त प्रयासों के माध्यम से नक्सल विरोधी कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति बनी। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के बीच बेहतर सहयोग से सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।