Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
नवविवाहिता के गायब : फोटो स्टूडियो में मेकअप करने गई दुल्हन रहस्यमयी ढंग से हुई लापता एक्शन : जमानत पर छूटते ही फिर बना ड्रग्स तस्कर, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार सड़क हादसा :  झारखंड से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर हादसा : छत्तीसगढ़ के मजदूर की बेंगलुरू खदान में मौत, 7 अन्य ने भी गंवाई जान गगनगीर टनल के पास सीआरपीएफ की गाड़ी हादसे का शिकार, 6 जवान घायल डे-केयर में बच्चों से क्रूरता, वायरल वीडियो की महिला गिरफ्तार, जांच तेज नवविवाहिता के गायब : फोटो स्टूडियो में मेकअप करने गई दुल्हन रहस्यमयी ढंग से हुई लापता एक्शन : जमानत पर छूटते ही फिर बना ड्रग्स तस्कर, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार सड़क हादसा :  झारखंड से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर हादसा : छत्तीसगढ़ के मजदूर की बेंगलुरू खदान में मौत, 7 अन्य ने भी गंवाई जान गगनगीर टनल के पास सीआरपीएफ की गाड़ी हादसे का शिकार, 6 जवान घायल डे-केयर में बच्चों से क्रूरता, वायरल वीडियो की महिला गिरफ्तार, जांच तेज
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बारिश बनी आफत : जान जोखिम में डालकर मरीज का रेस्क…
किन्नौर में बादल फटा, मलबे से बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग
किन्नौर में बादल फटा, मलबे से बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग
राष्ट्रीय

बारिश बनी आफत : जान जोखिम में डालकर मरीज का रेस्क्यू, किन्नौर में फ्लैश फ्लड से NH-5 बंद

हिमाचल प्रदेश के आदिवासी इलाकों में मानसून की शुरुआत के साथ ही मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। किन्नौर जिले में कल रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। चोलिंग के पास पहाड़ से आए मलबे और कीचड़ के कारण नेशनल हाईवे पांच पूरी तरह से बंद हो गया है।

विशेष संवाददाता
03 Jul 2026, 12:04 PM
शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून अब आफत बनकर बरस रहा है। जनजातीय जिला किन्नौर में देर रात मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। चोलिंग के पास मलबा और दलदल आने से राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पूरी तरह बंद हो गया। कई वाहन रास्ते में ही फंस गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। 
प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सड़क से मलबा हटाने और फंसे वाहनों को निकालने के लिए भारी मशीनें लगाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि रास्ता जल्द से जल्द खोलने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन तुरंत हरकत में आया

किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि चोलिंग के पास आई बाढ़ से राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हुआ है। प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की टीमें मौके पर मौजूद हैं। सड़क को सुरक्षित तरीके से बहाल करने का काम लगातार जारी है।

वाहन मलबे में फंसे

अचानक आई बाढ़ का बहाव इतना तेज था कि सड़क से गुजर रहे कई वाहन मलबे और दलदल में फंस गए। हालांकि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

लाहौल में मरीज को ऐसे बचाया गया

उधर लाहौल-स्पीति के जाहलमा नाले में आई बाढ़ से लोगों की परेशानी बढ़ गई। तेज बहाव के कारण अस्थायी पुल भी बह गया, जिससे उदयपुर उपमंडल और पांगी घाटी का संपर्क कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया।इसी दौरान शेनुर गांव की शांति देवी को सांस लेने में तकलीफ और छाती में संक्रमण के कारण कुल्लू रेफर किया गया था। एंबुलेंस जब जाहलमा नाले तक पहुंची तो रास्ता बंद मिला। इसके बाद सीमा सड़क संगठन और पुलिस के जवानों ने बैकहो लोडर की मदद से स्ट्रेचर सहित मरीज को सुरक्षित नाला पार कराया। दूसरी ओर मौजूद एंबुलेंस से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत में सुधार है।

जल्द तैयार होगा नया पुल

सीमा सड़क संगठन ने गुरुवार सुबह अस्थायी पुल बनाकर आवाजाही फिर से शुरू करा दी। विभाग पहले से ही यहां नया पुल बना रहा है। स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि इस महीने के अंत तक नए पुल का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम की चेतावनी का पालन करने की अपील की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें