Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त District Jail: जिला जेल में मचा हड़कंप, विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त District Jail: जिला जेल में मचा हड़कंप, विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम
W 𝕏 f
होम › ओलंपिक › Bastar Olympics: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, कों…
Bastar Olympics in Kondagaon(Image Source: CGDPR)
Bastar Olympics in Kondagaon(Image Source: CGDPR)
ओलंपिक

Bastar Olympics: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, कोंडागांव में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ

Bastar Olympics: कोंडागांव में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के पांचों विकासखंडों के करीब 1,340 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन की शुरुआत रस्साकशी से हुई, जिसमें सीनियर महिला वर्ग में बड़ेराजपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

स
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 11:14 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bastar Olympics: कोंडागांव जिले में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ बड़े कनेरा रोड स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण मैदान में मंगलवार को  किया गया। प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले के पांचों विकासखंडों से करीब 1340 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 
जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी संभागीय स्तर की प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। बस्तर ओलंपिक की शुरुआत रस्साकशी खेल से हुई। 

महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सीनियर महिला वर्ग में बड़ेराजपुर और कोंडागांव की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बड़ेराजपुर की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और मैदान पर खेल भावना के साथ प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को अवसर देने मुख्यमंत्री का विजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। 

 जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ातीं प्रतिभागी और मौजूद जनप्रतिनिधि।

खिलाड़ियों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका

बस्तर ओलंपिक इसी सोच को धरातल पर उतारने वाली महत्वपूर्ण पहल है। खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व क्षमता विकसित होने के साथ उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। बस्तर ओलंपिक में कोंडागांव जिले के पांचों विकासखंडों के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। 

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पहुंचेंगे संभाग स्तर पर

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे संभागीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन के दौरान जिले के जनप्रतिनिधिगण,  अधिकारी-कर्मचारी और प्रतिभागी खिलाड़ी व ग्रामीणजन काफी संख्या में उपस्थित थे।

ओलंपिक खिलाड़ी बनने के लिए किन-किन चीजों की होती है जरूरत?

खेल में दक्षता: संबंधित खेल में उच्च स्तर का प्रदर्शन और तकनीकी कौशल। 
शारीरिक फिटनेस: ताकत, स्टैमिना, गति और लचीलापन। 
मानसिक मजबूती: दबाव में सही निर्णय लेने और आत्मविश्वास बनाए रखने की क्षमता। 
नियमों की जानकारी: संबंधित खेल के अंतरराष्ट्रीय नियमों की समझ। 
राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन और चयन प्रक्रिया में सफलता। 
अंतरराष्ट्रीय क्वालिफिकेशन: संबंधित खेल के ओलंपिक क्वालिफाइंग नियमों और मानकों को पूरा करना। 
अनुशासन: नियमित अभ्यास, संतुलित खानपान और पर्याप्त आराम। 
कोचिंग और प्रशिक्षण: अनुभवी कोच के मार्गदर्शन में तैयारी। 
खेल उपकरण: संबंधित खेल के मानकों के अनुरूप उपकरण। 
पात्रता: IOC और संबंधित अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ के पात्रता नियमों को पूरा करना।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें