Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
W 𝕏 f
होम धर्म Bhojli Festival: बड़गांव और नयापारा में धूमधाम से…
Rural women and girls participating in the procession (Image Source: Keertiman Media)
Rural women and girls participating in the procession (Image Source: Keertiman Media)
धर्म

Bhojli Festival: बड़गांव और नयापारा में धूमधाम से मनाया गया भोजली पर्व, महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Bhojli Festival: छत्तीसगढ़ के बड़गांव और नयापारा में पोला पर्व के अवसर पर भोजली पर्व उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। महिलाओं और बालिकाओं ने सात दिनों तक भोजली माता की पूजा-अर्चना कर विदाई गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली। ग्रामीणों ने भोजली का स्वागत कर खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की।

कीर्तिमान न्यूज
11 Sep 2026, 09:34 AM
महासमुंद
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Bhojli Festival: ग्राम बडगांव व नयापारा में भोजली पर्व धूमधाम से उत्साह के साथ मनाया गया।पोला पर्व के अवसर पर गुरुवार को शाम चार बजे भोजली गीत गाकर ग्राम के मुख्यमार्ग से शोभायात्रा निकाली गई।महिलाओं व बालिकाओं ने सुबह से ही भोजली माता के विदाई की तैयारी की थी। सुबह से शाम तक विदाई गीत जसगीत और गाजे बाजे के साथ भोजली गीत की धूम रही। महिलाएं, बालिकाओं ने सात दिन तक माता के विशेष पूजा अर्चना कर, श्रृंगार कर भोजली माता के धान, गेहूं के पौधे को सिर पर लेकर परंपरा अनुसार विधिविधान से सामूहिक रूप से शोभायात्रा में हिस्सा लिया। 

शोभायात्रा में शामिल ग्रामीण महिलाएं और बालिकाएं
इस साल भोजली पर्व सात दिनों तक 

वही बड़गांव के घरों व नयापारा में मां चण्डी मन्दिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो बाजार चौक सहित भाठापारा से गुजरते हुए निकाली गई। ग्रामीणों ने शोभायात्रा का पूजाअर्चना व नारियल भेंट से स्वागत किया। श्रध्दालुओं ने भोजली को एक दूसरे के कान में खोंचकर बधाई दी। इस साल भोजली का पर्व सात दिनों तक रहा। बालिकाओं ने व्रत रखकर भोजली गीत गाकर पूजा अर्चना की। जगह जगह स्वागत द्वारा बनाकर, घर के आंगन के सामने पूजा गीत गाकर विदाई दी। 

भोजली का विसर्जन विधि विधान से 

पूरे आयोजन में लोगो की भीड़ बनी रही। यह पर्व नई फसल की कामना के लिए गांव में हर साल मनाया जाता है। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को भोजली के प्रतीक प्रचीन सभ्यता के मितान धर्म निभाने का संकल्प लिया। चौक चौराहो में कुल देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर तथा हल्दीपानी डालकर खुशहाली की कामना की। भेाजली का विसर्जन विधि विधान से महानदी में किया गया। भोजली उगाकर लोग प्रकृति देवी से कृपा प्रदान करने और अच्छी फसल का आशीर्वाद माँगे।इस अवसर पर ग्रामीण महिला, पुरुष सहित बच्चे उपस्थित रहे। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें