Bhopal Police: नशे के इंजेक्शन की अवैध बिक्री का खुलासा, 3 आरोपियों पर हत्या का केस
Bhopal Police: विदिशा में नशीले इंजेक्शन के सेवन से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में भोपाल के दो मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीले इंजेक्शन बेचने का खुलासा हुआ। पुलिस ने 230 एमएल एविल इंजेक्शन जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 05:58 PM· 3 मिनट पढ़ने का समय
विदिशा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bhopal Police: विदिशा में नशीले पदार्थों के सेवन से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान भोपाल के दो मेडिकल स्टोर से बिना चिकित्सकीय पर्चे के नशीले इंजेक्शन और दवाइयां बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया गया है।
विदिशा कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 230 एमएल एविल इंजेक्शन भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत के बाद शुरू हुई जांच में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और उनकी उपलब्धता से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए।
नशे के लिए एविल में मिलाता था अल्प्राजोलम
नशे के लिए एविल इंजेक्शन में मिलाता था अल्प्राजोलम पुलिस जांच में परिजनों और अन्य गवाहों के बयान के आधार पर पता चला कि मृतक आदर्श मालवीय नशे का सेवन करता था। विदिशा में स्मैक उपलब्ध नहीं होने के कारण वह पिछले कुछ महीनों से एविल इंजेक्शन में अल्प्राजोलम दवा मिलाकर उसका इस्तेमाल कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि वह भोपाल के ग्लोबल मेडिकल स्टोर और इंडियन मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां खरीदता था। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों मेडिकल स्टोर की भूमिका की जांच शुरू की।
एएसपी मोनिका तिवारी ने दी जानकारी
भोपाल के दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को आदर्श मालवीय की मौत के बाद कोतवाली थाने में मर्ग कायम किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशीले पदार्थ की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की। जांच के दौरान भोपाल के दो मेडिकल स्टोर का नाम सामने आया। इसके बाद विदिशा पुलिस ने भोपाल के ड्रग्स इंस्पेक्टर कपिल गुप्ता के साथ संयुक्त कार्रवाई की।
गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
दोनों मेडिकल स्टोर पर दबिश देने के दौरान बिना चिकित्सकीय पर्चे के अवैध रूप से इंजेक्शन और नशीली दवाइयां बेचने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।