Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बड़ी कार्रवाई : अवैध कब्जों पर चला अभियान; खुले म…
अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे दुकानें और ठेले हटाते कर्मचारी
अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे दुकानें और ठेले हटाते कर्मचारी
राष्ट्रीय

बड़ी कार्रवाई : अवैध कब्जों पर चला अभियान; खुले में बिक रहा मीट कराया नष्ट

भोपाल के पुराने शहर में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ से अवैध कब्जे हटाए। कार्रवाई के दौरान खुले में बिक रहा चिकन-मीट नष्ट कराया गया, जबकि ठेले, टेबल-कुर्सी, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान जब्त किया गया। जहांगीराबाद सहित कई क्षेत्रों में चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 02:57 PM
मध्य प्रदेश

भोपाल के पुराने शहर में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर फैले अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान खुले में बेचे जा रहे चिकन और मीट को नियमों के उल्लंघन के चलते नष्ट कराया गया। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर, टेबल, कुर्सियां, काउंटर समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया। 

जहांगीराबाद से शुरू हुआ चार घंटे का अभियान

नगर निगम के सांयकालीन अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शाम करीब 6 बजे जहांगीराबाद क्षेत्र से अभियान की शुरुआत की। कार्रवाई रात 10 बजे तक लगातार चली। इस दौरान मुर्गी बाजार, चिकलोद रोड, एस्टल कॉलेज चौराहा, बरखेड़ी चौराहा और बरखेड़ी फाटक समेत कई इलाकों में सड़क और फुटपाथ पर किए गए कब्जे हटाए गए।

ठेले, बोर्ड और दुकानों का सामान जब्त

अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेले, सब्जी विक्रेताओं का सामान, दुकानों के बाहर रखे बोर्ड, लाइटें, कैरेट, टेबल-कुर्सियां और अन्य सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहांगीराबाद थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

खुले में बिक रहे चिकन-मीट पर निगम की सख्ती

अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई जगह खुले में चिकन और मीट बेचा जा रहा था। नियमानुसार खाद्य सामग्री को सुरक्षित कांच के कवर में रखना जरूरी है, ताकि वह प्रदूषित न हो। नियमों का पालन नहीं मिलने पर खुले में रखा मीट फिनाइल डालकर नष्ट कराया गया।

नाले पर दुकान लगाने वालों को दी चेतावनी

बरखेड़ी फाटक के पास कुछ दुकानदार नाले के ऊपर दुकान लगाकर सामान बेचते मिले। अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में निगम का अभियान बिना किसी रुकावट के पूरा किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें