Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) बड़ा विवाद : तहसीलदार से मारपीट मामले में विधायक …
नायब तहसीलदार और बीजेपी विधायक विवाद
नायब तहसीलदार और बीजेपी विधायक विवाद
अंबिकापुर (सरगुजा)

बड़ा विवाद : तहसीलदार से मारपीट मामले में विधायक और समर्थकों पर FIR

सीतापुर में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट का आरोप लगा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। वहीं विधायक पक्ष ने भी अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 May 2026, 04:47 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 09:01 PM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीतापुर से बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने नायब तहसीलदार की शिकायत पर विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने आरोप लगाया है कि सरकारी कार्य के दौरान विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। उन्होंने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि उनकी शर्ट तक फट गई। घटना के बाद तुषार मानिक ने मीडिया के सामने अपने शरीर पर चोट के निशान भी दिखाए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 

मौके पर मौजूद थे एसडीएम फागेश सिन्हा

बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। नायब तहसीलदार के अनुसार एसडीएम ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन विधायक समर्थकों ने उन्हें भी दूर कर दिया। घटना के बाद नायब तहसीलदार और एसडीएम दोनों सीधे कलेक्टर अजीत वसंत के पास पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल शिकायत दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मारपीट की घटना के बाद जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विधायक पक्ष ने भी लगाए आरोप

वहीं दूसरी ओर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बड़ी बहन सीमा धनकी ने नायब तहसीलदार पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारी द्वारा गलत व्यवहार किए जाने के बाद विवाद की स्थिति बनी। विधायक पक्ष ने भी अपनी शिकायत पुलिस को सौंप दी है। 

फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल मामले में दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर कायम हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और प्रशासनिक अधिकारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें