Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) बड़ी चूक : दरवाजा तोड़कर 13 अपचारी बालक हुए फरार …
बाल संप्रेक्षण गृह में जांच
बाल संप्रेक्षण गृह में जांच
अंबिकापुर (सरगुजा)

बड़ी चूक : दरवाजा तोड़कर 13 अपचारी बालक हुए फरार सरगुजा संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर सवाल

सरगुजा के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले भी 23 जून को इसी संप्रेक्षण गृह से 13 बालक फरार हुए थे, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 10:09 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:55 PM
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी है।

पुराना दरवाजा तोड़कर देर रात भागे बालक

जानकारी के अनुसार, अपचारी बालकों ने बाल संप्रेक्षण गृह के पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार होने की योजना बनाई। देर रात सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए सभी 13 बालक परिसर से बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी।

बाल संप्रेक्षण गृह में जांच करते पुलिसकर्मी और अधिकारी

पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार अपचारी बालकों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च अभियान तेज कर दिया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर बालकों को तलाशने में जुटी हुई है।

पहले भी 13 बालक हो चुके हैं फरार

बता दें कि बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 23 जून को भी इसी संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हुए थे। पुलिस ने उस समय अधिकांश बालकों को पकड़ लिया था, लेकिन दो बालक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

बार-बार फरारी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

लगातार दूसरी बार हुई इस घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर बार-बार सुरक्षा में चूक कैसे हो रही है, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल पुलिस फरार सभी बालकों की तलाश में जुटी हुई है

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें