Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम बिलासपुर Bilaspur police action: बिलासपुर बवाल में 11 आरोप…
Police action intensifies in Bilaspur violence case.
Police action intensifies in Bilaspur violence case.
बिलासपुर

Bilaspur police action: बिलासपुर बवाल में 11 आरोपी गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल 

Bilaspur police action: बिलासपुर में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद 350 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और CCTV व ड्रोन से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
31 Aug 2026, 02:58 PM
बिलासपुर
Bilaspur police action: न्यायधानी बिलासपुर में 28 और 29 अगस्त की दरमियानी रात हुए बवाल के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 50 से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद समेत अन्य आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद संदिग्धों की धरपकड़ शुरू की गई और अब तक दोनों मामलों में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, अपराध क्रमांक 488/2026 में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
गिरफ्तार किए गए आरोपी खपरगंज, तालापारा, जूनी लाइन और सरकंडा इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मौला बक्स उर्फ जुब्बू, शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शकीर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाईक, रेहान अली उर्फ ईरानी और मो. जुनैद शामिल हैं। अपराध क्रमांक 489/2026 में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिंकु और छत्रपाल साहू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजू यादव और राकेश यादव कुंदरापारा के निवासी हैं, जबकि छत्रपाल साहू डबरीपारा में रहता है। 

बिलासपुर बवाल में आरोपी गिरफ्तार
बवाल में 8 वाहन और दुकान क्षतिग्रस्त 

घटना के दौरान पथराव के साथ जमकर तोड़फोड़ भी हुई थी। इस दौरान 8 वाहनों और एक दुकान को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। क्षतिग्रस्त वाहनों में 6 चार पहिया वाहन, एक ई-रिक्शा और एक बाइक शामिल है। पथराव के कारण एक मकान की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। उपद्रव को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम भी पथराव की चपेट में आ गई। घटना में तारबाहर थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। टीआई के सिर में गंभीर चोट लगने की जानकारी है। सभी घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया। 

संवेदनशील इलाकों में 350 अतिरिक्त जवान तैनात 

घटना के बाद पुलिस ने खपरगंज, तेलीपारा रोड, मध्यनगरी चौक, सिम्स चौक और करोना चौक समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। स्थानीय पुलिस बल के अलावा दूसरे जिलों से करीब 350 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाकर तैनात किया गया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार पैदल मार्च और पेट्रोलिंग कर रही है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

CCTV और ड्रोन से संदिग्धों की तलाश 

पुलिस अब घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। इसके साथ ही ड्रोन के जरिए भी इलाके की निगरानी कर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें