Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम Railway Job Fraud: युवक से 13.07 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे रुपए Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त Jantar Mantar Protest: बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, पुलिस ने थमाया तीन नए मैदानों का विकल्प Siliguri Poster Controversy: हिंदू दुकानों से सामान खरीदने के पोस्टरों पर मचा बवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा ED Investigation: रामगोपाल अग्रवाल की ₹9.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने दाखिल की पूरक शिकायत Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम Railway Job Fraud: युवक से 13.07 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे रुपए Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त Jantar Mantar Protest: बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, पुलिस ने थमाया तीन नए मैदानों का विकल्प Siliguri Poster Controversy: हिंदू दुकानों से सामान खरीदने के पोस्टरों पर मचा बवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा ED Investigation: रामगोपाल अग्रवाल की ₹9.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने दाखिल की पूरक शिकायत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Biosecurity Research: संक्रामक रोगों पर शोध को मि…
BSL-3 Laboratory at Indira Gandhi Agricultural University(Image Source: CGDPR)
BSL-3 Laboratory at Indira Gandhi Agricultural University(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Biosecurity Research: संक्रामक रोगों पर शोध को मिलेगी नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक BSL-3 लैब

Biosecurity Research: छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक BSL-3 प्रयोगशाला से संक्रामक और जूनोटिक रोगों पर अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुसार, यह प्रयोगशाला रोगों की पहचान, वैक्सीन एवं उपचार संबंधी शोध, जैव-सुरक्षा और ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

स
प्रकाशित: 13 Oct 2026, 11:50 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Biosecurity Research: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई दिशा देने के साथ ही वैज्ञानिक नवाचार और संक्रामक रोगों की रोकथाम के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस प्रयोगशाला के माध्यम से संक्रामक रोगजनकों की पहचान, उनके वैज्ञानिक अध्ययन, वैक्सीन एवं उपचार संबंधी अनुसंधान तथा उन्नत नैदानिक तकनीकों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक अनुसंधान, जैव-प्रौद्योगिकी और आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं का विस्तार राज्य के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं पशुपालन आधारित अर्थव्यवस्था वाले छत्तीसगढ़ में इस प्रकार की उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सुविधा का विशेष महत्व है।

बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर में BSL-3 लैब का लोकार्पण

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी द्वारा नवनिर्मित सुभाषचंद्र बोस बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर के अंतर्गत स्थापित बायोसेफ्टी लेवल-3 प्रयोगशाला का लोकार्पण विगत 28 सितंबर को किया गया था। मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एवं छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गिरीश चंदेल के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 प्रयोगशाला का लोकार्पण कार्यक्रम 

BSL-3 लैब से संक्रामक रोगों पर होगा उन्नत शोध

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीएसएल-3 प्रयोगशाला के माध्यम से पौधों, पशुओं और मानव स्वास्थ्य से जुड़े संक्रामक रोगों, विशेषकर पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले जूनोटिक रोगों के अध्ययन एवं निगरानी को नई गति मिलेगी। यह सुविधा गंभीर संक्रामक रोगों की शीघ्र पहचान, रोग प्रकोप से निपटने की तैयारी और उन्नत नैदानिक क्षमताओं को सुदृढ़ करने में उपयोगी सिद्ध हो सकती है।उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला में उच्च जैव-सुरक्षा मानकों के अनुरूप नियंत्रित वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को संक्रामक रोगजनकों के अध्ययन तथा वैक्सीन एवं उपचार संबंधी अनुसंधान के नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे राज्य में कृषि जैव-प्रौद्योगिकी, पशु स्वास्थ्य और संक्रामक रोग अनुसंधान के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा।

BSL-3 लैब से मजबूत होगा वन हेल्थ दृष्टिकोण

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण के परस्पर संबंधों पर आधारित 'वन हेल्थ' दृष्टिकोण को मजबूत बनाने में भी यह प्रयोगशाला महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में रोगों की निगरानी और वैज्ञानिक समाधान विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी, साय ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहले से ही कृषि अनुसंधान, जैव-प्रौद्योगिकी और आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। विश्वविद्यालय की फाइटोसैनिटरी प्रयोगशाला कृषि नमूनों, मृदा, जल, फसल अवशेषों तथा अन्य नमूनों के परीक्षण एवं अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बीएसएल-3 प्रयोगशाला की स्थापना से विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमताओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।

BSL-3 लैब से बढ़ेंगे शोध और प्रशिक्षण के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, प्रयोगशाला तकनीशियनों एवं संबंधित विशेषज्ञों को उच्च जैव-सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण और अनुसंधान के अवसर मिलेंगे। इससे राज्य में कुशल वैज्ञानिक मानव संसाधन विकसित करने के साथ ही आधुनिक अनुसंधान तकनीकों के विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि बीएसएल-3 प्रयोगशाला भविष्य में संक्रामक रोग अनुसंधान, रोग निगरानी, जैव-सुरक्षा, पशु एवं जूनोटिक रोगों के अध्ययन तथा रोग प्रकोप से निपटने की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अधोसंरचना के रूप में विकसित होगी। इससे छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति मिलने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की अनुसंधान क्षमता और पहचान को भी मजबूती मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें