Tuesday, 15 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम तकनीक boltt ACE 5G: Flipkart पर दोबारा सेल शुरू, ₹9,999…
Sales of boltt ACE 5G and EVO smartphones have started(Image Source: Social Media)
Sales of boltt ACE 5G and EVO smartphones have started(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

boltt ACE 5G: Flipkart पर दोबारा सेल शुरू, ₹9,999 से शुरू है कीमत

boltt ACE 5G: स्मार्टफोन की बिक्री 15 सितंबर से Flipkart पर दोबारा शुरू हो गई है। पहली सेल में कुछ घंटों में स्टॉक खत्म होने के बाद कंपनी ने इन्हें फिर उपलब्ध कराया है। दोनों फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और दमदार कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। boltt ACE 5G की कीमत ₹12,999 से शुरू होती है, जबकि boltt EVO ₹9,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
15 Sep 2026, 02:15 PM
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
boltt ACE 5G: स्मार्टफोन ब्रांड boltt ने अपने पहले स्मार्टफोन boltt ACE 5G और boltt EVO की बिक्री दोबारा शुरू कर दी है। दोनों फोन की पहली सेल 1 सितंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें कुछ ही घंटों के अंदर स्टॉक खत्म हो गया था। अब कंपनी ने 15 सितंबर से इन दोनों स्मार्टफोन को एक बार फिर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है।
कंपनी ने हाल ही में स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा है और ACE 5G व EVO 4G को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए इन दोनों फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

boltt ACE 5G और EVO की कीमत

boltt ACE 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹12,999 रखी गई है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹13,999 और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल ₹14,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं boltt EVO 4G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹9,999 है, जबकि इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल ₹10,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के जरिए ग्राहक अतिरिक्त छूट का लाभ भी उठा सकते हैं।

boltt ACE 5G और EVO स्मार्टफोनऋ
boltt ACE 5G और EVO के फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन में 6.79 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 720×1640 पिक्सल है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन की डिस्प्ले 600 निट्स तक ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो को सपोर्ट करती है। बैटरी के मामले में दोनों फोन काफी दमदार हैं। boltt ACE 5G और EVO 4G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। boltt ACE 5G में UniSoC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें F/1.8 अपर्चर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

boltt EVO 4G के स्पेसिफिकेशन

boltt EVO 4G में UniSoC T7250 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन लगभग समान है। इनकी लंबाई 170mm, चौड़ाई 77.71mm, मोटाई 8.5mm और वजन करीब 233 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, 4G LTE, NFC, Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प दिए गए हैं। बजट रेंज में बड़ी बैटरी और आधुनिक फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए boltt ACE 5G और EVO एक विकल्प के रूप में सामने आए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें