Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Raipur Road Accident: कहीं खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तो कहीं ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की मौत Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Raipur Road Accident: कहीं खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तो कहीं ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की मौत
W 𝕏 f
होम › सेहत › Brain Stroke Symptoms: सिर्फ बीपी-शुगर नहीं, वायर…
Stroke Prevention Tips (Image Source: AI Generated)
Stroke Prevention Tips (Image Source: AI Generated)
सेहत

Brain Stroke Symptoms: सिर्फ बीपी-शुगर नहीं, वायरल इन्फेक्शन भी बन सकते हैं स्ट्रोक की वजह, जानें बचाव के तरीके

Brain Stroke Symptoms: वायरल संक्रमण जैसे इन्फ्लूएंजा और शिंगल्स भी स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकते हैं। शरीर में संक्रमण के कारण होने वाली सूजन और खून के थक्के बनने की प्रक्रिया में बदलाव मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित कर सकता है।

क
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 12:26 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Brain Stroke Symptoms: स्ट्रोक या ब्रेन अटैक किसी भी इंसान की ज़िंदगी को पल भर में बदल कर रख देता है। इसका असर सिर्फ उस मरीज़ पर नहीं पड़ता, बल्कि पूरा परिवार और तीमारदार भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। मेडिकल भाषा में समझें तो स्ट्रोक तब होता है जब दिमाग के किसी हिस्से में खून का बहाव रुक जाए या फिर दिमाग की कोई नस फट जाए। वैसे तो यह किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इसका खतरा काफी बढ़ जाता है, क्योंकि बुजुर्गों की नसें कमोबेश कमज़ोर होने लगती हैं। आज के समय में भारत में स्ट्रोक विकलांगता के सबसे बड़े कारणों में शुमार है। जिस तेजी से इसके मामले बढ़ रहे हैं और इसका बोझ परिवारों व स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ रहा है, उसे देखते हुए इसके छिपे हुए कारणों को जानना बेहद जरूरी हो गया है।

स्ट्रोक के जाने-पहचाने और छुपे हुए कारण 

अब तक हम यही जानते आए हैं कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, स्मोकिंग या बिल्कुल सुस्त जीवनशैली स्ट्रोक की मुख्य वजहें हैं। इन पर खुलकर चर्चा भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं जिन पर हमारा ध्यान अमूमन नहीं जाता, मगर वे भी स्ट्रोक का कारण बन सकती हैं, मेडिकल रिसर्च और सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि कुछ खास वायरल इन्फेक्शन भी स्ट्रोक के खतरे को हवा दे सकते हैं। इनमें इन्फ्लूएंजा (फ्लू) और शिंगल्स जैसे संक्रमण प्रमुख हैं। दरअसल, जब शरीर में कोई वायरल इन्फेक्शन होता है, तो अंदरूनी सूजन (इन्फ्लेमेशन) बढ़ जाती है और खून के थक्के (ब्लड क्लॉट्स) जमने का तरीका प्रभावित होता है, जो अंततः स्ट्रोक का खतरा पैदा कर सकता है।

शिंगल्स और स्ट्रोक का गहरा नाता 

शिंगल्स (Shingles) एक ऐसी तकलीफदेह समस्या है जो उसी 'वेरीसेला-जोस्टर' वायरस के दोबारा एक्टिव होने से होती है जिससे बचपन में चिकनपॉक्स हुआ था। चिकनपॉक्स ठीक होने के बाद यह वायरस शरीर में सुप्त (dormant) अवस्था में छिपा रहता है। आगे चलकर जब इम्युनिटी कमज़ोर होती है, तो यह फिर से सिर उठा लेता है और शिंगल्स का रूप ले लेता है। ज्यादातर लोग शिंगल्स को सिर्फ त्वचा पर होने वाले दर्दनाक चकत्तों (रैश) तक ही सीमित मानते हैं, लेकिन सच यह है कि इसका असर स्किन से कहीं ज्यादा गहरा होता है। यह वायरस दिमाग की छोटी और बड़ी रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसल्स) को नुकसान पहुंचा सकता है। 

50 की उम्र पार कर चुके लोग कैसे रखें अपना ख्याल?

  • भीड़-भाड़ में सावधानी: ऐसी जगहों पर जाने से बचें या मास्क का इस्तेमाल करें जहां संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा हो। 
  • देरी न करें: शरीर में कोई भी असामान्य लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और समय पर जांच करवाएं। 
  • वैक्सीनेशन और लाइफस्टाइल: अपने डॉक्टर से खुलकर चर्चा करें कि आपकी सेहत के हिसाब से कौन-सी जीवनशैली, खान-पान और प्रिवेंटिव वैक्सीन (बचाव के टीके) सही रहेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें