Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Building Collapse: 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, म…
Delhi building collapse rescue operation (Image Source: AI Photo)
Delhi building collapse rescue operation (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Building Collapse: 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में  40 लोगों के दबे होने की आशंका

Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने से PG में रह रहे कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मलबे से मदद की आवाजें आ रही हैं और NDRF, पुलिस व फायर टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने आसपास की इमारतें भी खाली करा दी हैं।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
06 Sep 2026, 06:25 PM
नई दिल्ली
Building Collapse: सत्य निकेतन इलाके में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत में PG और हॉस्टल संचालित होने की बात सामने आई है। हादसे के वक्त कई छात्र अपने कमरों में मौजूद थे, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के बाद मलबे के अंदर से लगातार ‘हमें बचाओ, हमें बचाओ’ की आवाजें सुनाई दे रही हैं। शुरुआती जानकारी में करीब 40 लोगों के मलबे में फंसे होने की बात सामने आई है, हालांकि प्रशासन ने अभी फंसे लोगों की संख्या या मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

PG में छात्र दबे, कई का रेस्क्यू

चश्मदीदों ने दो लोगों की मौत की बात कही है। ‘हॉस्टल डेज़’ नाम के PG में रहते थे छात्र चश्मदीदों के अनुसार ढही इमारत का नाम ‘हॉस्टल डेज़’ बताया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से लड़कों के लिए PG संचालित होता था। हादसे के समय कई छात्र अपने कमरों के अंदर थे। इमारत के ठीक बगल में मौजूद एक अन्य निर्माण भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आसपास लड़कों और लड़कियों के अन्य PG भी हैं। 
मलबे में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का पता रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच के बाद ही चल सकेगा। मलबे से आ रही आवाजें, कई लोगों का रेस्क्यू हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। 

मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी

NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, DDMA, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। अब तक करीब 4-5 लोगों को मलबे से बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। चश्मदीदों ने बताया कि कुछ लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है, जबकि कुछ लोगों के शव भी बाहर निकाले जाने की बात कही जा रही है। 
हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रेस्क्यू टीम मलबे को सावधानी से हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मलबे के भीतर से अभी भी लोगों के चिल्लाने की आवाजें आने की बात कही जा रही है। 

आसपास की इमारतें खाली कराईं

आसपास की इमारतें भी कराई गईं खाली हादसे के बाद एहतियात के तौर पर आसपास की दूसरी इमारतों को भी खाली करा दिया गया है। प्रशासन और बचाव दल इस बात का आकलन कर रहे हैं कि कहीं आसपास की किसी अन्य इमारत को भी खतरा तो नहीं है। दिल्ली पुलिस ने बताया- दोपहर 1:30 बजे मिली सूचना दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत गिरने की सूचना मिली थी। 
फायर विभाग को करीब दोपहर 1:30 बजे हादसे की जानकारी दी गई। इसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने कहा है कि स्थिति स्पष्ट होने के बाद हादसे से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी। 

CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, रेस्क्यू तेज

CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सत्य निकेतन, आरके पुरम में इमारत गिरने की घटना से वह बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावधानी के तौर पर आसपास की इमारतों को खाली कराया गया है। फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। 

विधायक अनिल शर्मा बोले- छात्र अभी भी फंसे

उन्होंने कहा कि सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। BJP विधायक अनिल शर्मा बोले- छात्र अंदर फंसे हैं बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने हादसे को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि यहां छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं और PG में रहते हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने छात्र मलबे में फंसे हैं, लेकिन यह पक्का है कि कुछ छात्र अंदर मौजूद हैं। विधायक के मुताबिक NDRF और MCD की टीमों ने कुछ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें