📅 Sunday, 19 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, भिलाई-रायपुर-राजनांदगांव में प्रदर्शन; आरोपी युवती गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा में दर्दनाक हादसा: घर में जिंदा जलकर महिला की मौत फैक्ट्री हादसा : तमिलनाडु के विरुधुनगर के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 16 की मौत, कई घायल, बचाव कार्य जारी भीषण हादसा: रायपुर–कोरबा हाईवे पर ट्राला में लगी आग, चालक जिंदा जला दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 14 वर्षीय पोती की मौत, दादा घायल डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, भिलाई-रायपुर-राजनांदगांव में प्रदर्शन; आरोपी युवती गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा में दर्दनाक हादसा: घर में जिंदा जलकर महिला की मौत फैक्ट्री हादसा : तमिलनाडु के विरुधुनगर के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 16 की मौत, कई घायल, बचाव कार्य जारी भीषण हादसा: रायपुर–कोरबा हाईवे पर ट्राला में लगी आग, चालक जिंदा जला दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 14 वर्षीय पोती की मौत, दादा घायल
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ CBSE 10वीं में श्रेयांश कुमार सिंह ने 96.4% अंक क…
CBSE बोर्ड परीक्षा में श्रेयांश का उत्कृष्ट प्रदर्शन
CBSE बोर्ड परीक्षा में श्रेयांश का उत्कृष्ट प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

CBSE 10वीं में श्रेयांश कुमार सिंह ने 96.4% अंक के साथ लहराया परचम

रायपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र श्रीयांश कुमार सिंह ने CBSE कक्षा 10वीं 2026 में 96.4% अंक (482/500) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी प्रमुख विषयों में 95 से 98 तक अंक हासिल किए और कंप्यूटर एप्लीकेशंस में भी 94 अंक पाए। उनकी इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया गया है। उनकी उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और शहर में खुशी का माहौल है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Apr 2026, 06:19 PM
📍 रायपुर
रायपुर Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में रायपुर के प्रतिभाशाली छात्र श्रेयांश कुमार सिंह ने 96.4% अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार, विद्यालय और शहर में हर्ष का माहौल है।
दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र श्रीयांश ने सभी विषयों में उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए। उन्होंने प्रमुख विषय अंग्रेजी में 95, संस्कृत में 98, गणित (बेसिक) में 95, विज्ञान में 97 और सामाजिक विज्ञान में 97 अंक। इस प्रकार उन्होंने कुल 500 में से 482 अंक अर्जित कर 96.4 प्रतिशत प्राप्त किए। अतिरिक्त विषय कंप्यूटर एप्लीकेशंस में भी उन्होंने 94 अंक प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
श्रेयांश  एक ऐसे परिवार से आते हैं जहां शिक्षा और सेवा दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उनके पिता प्रकाश सिंह और माता स्मिता राय रायपुर के प्रसिद्ध एस्लस हॉस्पिटल के संचालक होने के साथ-साथ सुप्रसिद्ध चिकित्सक भी हैं। व्यस्त पेशेवर जीवन के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसका परिणाम आज इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया है।
दिया सफलता का श्रेय 
श्रेयांश की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या का अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के सकारात्मक माहौल को दिया है।
विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि श्रेयांश का परिणाम अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके शिक्षकों ने बताया कि वह शुरू से ही मेधावी, जिज्ञासु और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहे हैं। श्रेयांश की इस उपलब्धि ने उनके परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिजनों, शिक्षकों और मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें