कमी की असली वजह रूकी हुई पदोन्नति
उप संचालक के 59 पद खाली, पदोन्नति पर लगी 'ब्रेक'
केवल 3 अधिकारी कतार में: वर्तमान में पूरे विभाग में उप संचालक स्तर के महज तीन ही अफसर (एचआर सोम, दिनेश कौशिक और राकेश पांडेय) मौजूद हैं।
नियमों की अनदेखी: नियमानुसार प्रतिनियुक्ति या उच्च पदों के लिए पहले इन्हें मौका मिलना चाहिए था। वहीं दूसरी ओर, राज्य में हजारों की संख्या में ऐसे योग्य प्राचार्य हैं जो उप संचालक बनने की पात्रता रखते हैं, पर फाइलें दबाकर रखी गई हैं।
पुरानी परिपाटी: प्रभार का यह रवैया नया नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भी नियमों को ताक पर रखकर व्याख्याताओं (लेक्चरर) तक को सीधे डीईओ की कमान सौंप दी गई थी।
अफसरों का भारी टोटा: खाली पड़े हैं बड़े पद
अधियाचन और पदोन्नति न होने से निचले और ऊपरी प्रशासनिक स्तर के बीच एक लंबी खाई खींच चुकी है। राज्य में संयुक्त संचालक के कुल 14 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इस कैडर के भी केवल तीन ही अफसर (जेपी रथ, के कुमार और संजीव श्रीवास्तव) मौजूद हैं।
अतिरिक्त संचालक शून्य: विभाग में अतिरिक्त संचालक के सभी तीन पद पूरी तरह से खाली पड़े हैं।
संचालनालय भी अनाथ: लोक शिक्षण संचालनालय में संचालक का महत्वपूर्ण अकादमिक पद भी लंबे समय से रिक्त है।
विभाग की इस स्थिति पर तंज कसते हुए शिक्षाविदों का कहना है कि अगर प्रभार देने की यही परिपाटी चलती रही, तो आने वाले दिनों में सरकार डिप्टी कलेक्टरों को भी सीधे कलेक्टर का प्रभार सौंपने लगेगी।
फेरबदल का पूरा लेखा-जोखा: किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी?
संभाग स्तर पर बड़े बदलाव: बिलासपुर संभाग के प्रभारी उप संचालक राजेश सिंह को सरगुजा संभाग भेजते हुए उन्हें 'संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) सरगुजा' का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सरगुजा में पदस्थ प्रभारी उप संचालक अश्वनी भारद्वाज को बिलासपुर में 'संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) बिलासपुर' का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जिलों में नए प्रभारी DEO और अन्य कमान:
सूरजपुर: ए.के. सिन्हा को प्रभारी डीईओ बनाया गया।
जांजगीर-चांपा: प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह नए प्रभारी डीईओ होंगे, जबकि रामेश्वर जायसवाल को 'जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा)' बनाया गया है।
बिलासपुर: संदीप कुमार पांडे को प्रभारी डीईओ का प्रभार मिला है।
दुर्ग: सहायक संचालक जगजीत धीर को नया प्रभारी डीईओ बनाया गया है।
मुंगेली: डॉ. मोहन लाल पटेल को डीईओ नियुक्त किया गया है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: प्राचार्य उपेंद्र कुमार देवांगन को प्रभारी डीईओ बनाया गया।
बलौदाबाजार-भाटापारा: प्राचार्य शिव कुमार गेंदले नए प्रभारी डीईओ होंगे।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: पुरुषोत्तम लाल साहू को प्रभारी डीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य फेरबदल: योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर डाइट (DIET) खैरागढ़ का प्राचार्य बनाया गया है। तिल्दा के बीईओ आर.पी. दास को पद से हटाकर संयुक्त संचालक कार्यालय में उप संचालक से संबद्ध किया गया है।
विभागीय मंत्री का पक्ष
विभागीय सुस्ती और अधिकारियों की कमी के सवाल पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा, "उप संचालक के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।"

