Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ अब गांव-गांव मिलेगी अत्याधुनिक जांच सुविधा, 1051 …
छत्तीसगढ़ में ‘अटल आरोग्य लैब’ के तहत आधुनिक जांच सुविधाएं
छत्तीसगढ़ में ‘अटल आरोग्य लैब’ के तहत आधुनिक जांच सुविधाएं
छत्तीसगढ़

अब गांव-गांव मिलेगी अत्याधुनिक जांच सुविधा, 1051 केंद्रों पर शुरू होंगी लैब सेवाएं

छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। HLL Lifecare Limited के साथ समझौते के तहत प्रदेश के 1051 स्वास्थ्य केंद्रों में अत्याधुनिक जांच सुविधाएं शुरू की जाएंगी। ‘अटल आरोग्य लैब’ और हब एंड स्पोक मॉडल के जरिए लोगों को सस्ती, सटीक जांच और मोबाइल पर रिपोर्ट की सुविधा मिलेगी, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 04 Apr 2026, 11:27 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब लोगों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार ने केंद्र के उपक्रम HLL Lifecare Limited के साथ समझौता कर स्वास्थ्य जांच सेवाओं को अपग्रेड करने की दिशा में अहम पहल की है। इसके तहत राज्य के 1051 स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक जांच सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
‘अटल आरोग्य लैब’ से बदलेगी तस्वीर
इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में ‘अटल आरोग्य लैब’ स्थापित की जाएंगी। इन लैब्स में लोगों को सस्ती, सटीक और समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जिन्हें अब तक छोटी जांच के लिए भी शहर जाना पड़ता था।
 हब एंड स्पोक मॉडल से जुड़ेगा सिस्टम
सरकार इस पूरी व्यवस्था को छत्तीसगढ़ इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक मैनेजमेंट सिस्टम (CGIDMS) के जरिए लागू कर रही है। 
यह सिस्टम “हब एंड स्पोक” मॉडल पर आधारित होगा।
  • एक मुख्य लैब (हब)
  • उससे जुड़ी कई छोटी लैब्स (स्पोक)
  • इससे जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी और रिपोर्ट जल्दी तैयार हो सकेगी।
पूरे राज्य में बनेगा मजबूत नेटवर्क
योजना के तहत स्वास्थ्य जांच का बड़ा नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिसमें शामिल होंगे:
  • 1 स्टेट रेफरल लैब
  • 4 संभागीय लैब
  • 33 जिला लैब
  • 12 सिविल अस्पताल लैब
  • 187 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मरीजों को अब रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल पर भेज दी जाएगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
ग्रामीणों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
इस पहल से दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें जांच के लिए शहर आने की जरूरत नहीं होगी, जिससे इलाज में देरी भी कम होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें