Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) चरित्र पर शक बना मौत की वजह : पत्नी ने पति की कर …
पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी
पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी
अंबिकापुर (सरगुजा)

चरित्र पर शक बना मौत की वजह : पत्नी ने पति की कर दी हत्या, पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

सरगुजा के बतौली थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर लगातार संदेह जताने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने पत्थर और लकड़ी के फट्टे से हमला कर पति की हत्या कर दी। पहले उसने मामले को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jun 2026, 08:27 AM
सरगुजा
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का अंत हत्या में हुआ। पुलिस के अनुसार, पति द्वारा बार-बार पत्नी के चरित्र पर संदेह जताए जाने से नाराज महिला ने गुस्से में उसकी जान ले ली। 
घटना के बाद उसने मामले को सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस जांच में पूरा सच सामने आ गया। यह मामला बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई का है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय नेतराम मझवार अपनी पत्नी मानकुंवर के साथ रहते थे। दोनों का परिवार सामान्य रूप से जीवन बिता रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि नेतराम अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

सुबह अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत की पुष्टि

बतौली थाना
26 जून की शाम दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान फिर से चरित्र को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि मानकुंवर ने गुस्से में पहले पत्थर से हमला किया और फिर लकड़ी के फट्टे से नेतराम की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले के बाद नेतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में रातभर उसी अवस्था में पड़ा रहा। अगले दिन जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी पत्नी ने मौत को सामान्य घटना या हादसा साबित करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस को परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। 

पूछताछ में कबूला जुर्म 

आसपास के लोगों से पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस का शक मानकुंवर पर गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि पति लगातार उसके चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात से वह मानसिक रूप से परेशान थी। 
घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में हमला कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें