Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम दुर्ग Chhattisgarh Cyber Fraud: मोबाइल गुम होने के बाद …
UPI fraud involving bank account after mobile phone is lost (Image Source: Keertiman Media)
UPI fraud involving bank account after mobile phone is lost (Image Source: Keertiman Media)
दुर्ग

Chhattisgarh Cyber Fraud: मोबाइल गुम होने के बाद बैंक खाते से 5.12 लाख रुपये पार, UPI इस्तेमाल तक नहीं करते थे पीड़ित

Chhattisgarh Cyber Fraud: दुर्ग के पाटन में मोबाइल गुम होने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 5.12 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कभी यूपीआई का इस्तेमाल नहीं किया।

कीर्तिमान न्यूज
05 Sep 2026, 01:40 PM
दुर्ग
Chhattisgarh Cyber Fraud: दुर्ग जिले से ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सब्जी खरीदने बाजार गए एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो गया, जिसके कुछ ही दिनों बाद उनके बैंक खाते से UPI के जरिए 5 लाख 12 हजार 997 रुपये पार कर दिए गए। हैरत की बात यह है कि पीड़ित कभी यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल ही नहीं करते थे। पीड़ित की शिकायत पर पाटन पुलिस ने अज्ञात फ्रॉड के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सब्जी बाजार से हुआ था मोबाइल गुम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाठापारा (अखरा) के रहने वाले रामकृष्ण साहू बीते 26 मई 2026 की शाम करीब 4 बजे पाटन के साप्ताहिक सब्जी बाजार गए हुए थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया या चोरी हो गया। फोन में एयरटेल की सिम लगी हुई थी, जो उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से लिंक थी। उस वक्त उनके खाते में कुल 6,19,997 रुपये जमा थे। 

दो-तीन दिनों में यूपीआई से पैसे पार 

मोबाइल गुम होने के तुरंत बाद रामकृष्ण ने पाटन थाने में इसकी सूचना दी और बाद में उसी नंबर का नया सिम भी जारी करा लिया था। घटना के करीब 28 दिन बाद जब रामकृष्ण घरेलू खर्चों के लिए पैसे निकालने बैंक ऑफ बड़ौदा की पाटन शाखा पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पासबुक की प्रविष्टि और खाते की जांच करने पर पता चला कि उनके खाते में सिर्फ 1,07,000 रुपये ही बचे हैं। बैंक से मिले स्टेटमेंट के मुताबिक, 29 मई की रात 8:03 बजे से लेकर 31 मई की रात 9:06 बजे के बीच महज दो-तीन दिनों के भीतर शातिर ठगों ने यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 5,12,997 रुपये अलग-अलग किस्तों में उड़ा दिए थे। 

पैसे निकालने के लिए चेकबुक या पासबुक का करते थे उपयोग 

पीड़ित रामकृष्ण साहू ने बताया कि वे कभी भी किसी डिजिटल पेमेंट ऐप या यूपीआई का उपयोग नहीं करते हैं। वे हमेशा बैंक से पैसे निकालने के लिए चेकबुक या पासबुक का ही सहारा लेते थे। ऐसे में बिना किसी ओटीपी या जानकारी के उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से इतनी बड़ी रकम गायब होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। मामला सामने आते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और बैंक पहुंचकर अपना खाता होल्ड कराया। फिलहाल पाटन पुलिस अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में लग गई है और जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनके तकनीकी साक्ष्य और आईपी एड्रेस खंगाले जा रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें