Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली Mahasamund News: मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे तक बनाया बंधक, मारपीट और पैसों की मांग, समिति अध्यक्ष समेत साथियों पर केस Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली Mahasamund News: मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे तक बनाया बंधक, मारपीट और पैसों की मांग, समिति अध्यक्ष समेत साथियों पर केस
W 𝕏 f
होम सरगुजा संभाग Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रह…
Seized consignment of cannabis (Image Source: social media)
Seized consignment of cannabis (Image Source: social media)
🔴 BREAKING सरगुजा संभाग

Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त

Chhattisgarh Ganja Smuggling: जशपुर और सरगुजा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से 138 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है। गांजे की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ले जाई जा रही थी।

कीर्तिमान न्यूज
14 Sep 2026, 09:31 AM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Ganja Smuggling: सरगुजा और जशपुर जिले में पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर बड़ी स्ट्राइक की है। ओडिशा से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ले जाया जा रहा करीब 138 किलो गांजा पुलिस ने स्कॉर्पियो से बरामद किया है। जब्त गांजे की बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया है, जबकि उनका एक साथी मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा। यह पूरी कार्रवाई जशपुर के बगीचा और सरगुजा के लुंड्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दी है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें ओडिशा की तरफ से एक स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में गांजा ले जाने की सटीक सूचना मिली थी। इसके आधार पर बगीचा इलाके में संदिग्ध वाहन को रोकने के लिए घेराबंदी की गई। 

गाड़ी छोड़कर गन्ने के खेतों में भागे आरोपी 

पुलिस को देखते ही तस्करों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगे। बगीचा पुलिस से बचकर भाग रहे तस्करों का लुंड्रा थाना पुलिस ने पीछा शुरू किया। आगे जाकर जब तस्करों को लगा कि वे चारों तरफ से घिर चुके हैं, तो वे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी रास्ते में ही छोड़कर पैदल ही भाग खड़े हुए। करीब 3 किलोमीटर तक दौड़ने के बाद वे पास के एक गन्ने के खेत में जा छिपे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पूरे खेत को घेरा और तलाशी अभियान चलाकर दो आरोपियों को धर दबोचा। 

पुलिस खंगाल रही नेटवर्क 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलराज सिंह और अजय बंसल के रूप में हुई है। जब पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, तो उसमें से 138 किलो गांजा बरामद हुआ। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि यह खेप ओडिशा से लोड की गई थी और इसे गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में डिलीवर किया जाना था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है कि गांजा ओडिशा में किससे खरीदा गया था और गाजियाबाद में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। 

इतने चेकपोस्ट के बावजूद कैसे पहुंची खेप 

इस सफल कार्रवाई के बीच एक बड़ा सवाल सुरक्षा और चेकिंग व्यवस्था पर भी खड़ा हो गया है। तस्कर ओडिशा की सीमा से निकलकर छत्तीसगढ़ के लगभग आधा दर्जन थानों और कई पुलिस चेकपोस्ट को चकमा देते हुए सरगुजा-जशपुर की सीमा तक पहुंच गए थे। इतने लंबे रास्ते में किसी भी जिले की पुलिस या चेकपोस्ट पर गाड़ियों की जांच के दौरान इस गाड़ी को क्यों नहीं रोका गया? अगर बगीचा पुलिस को ऐन वक्त पर इनपुट न मिलता, तो नशे की यह बड़ी खेप आसानी से राज्य की सीमा पार कर यूपी पहुंच जाती। 

फरार आरोपी की तलाश 

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है और फरार तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें