Saturday, 24 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Chhattisgarh News: 25 अक्टूबर को होगा शरद पूर्णिम…
Sharad Purnima Mahotsav in Abhanpur with Alka Chandrakar(Image Source: Social Media)
Sharad Purnima Mahotsav in Abhanpur with Alka Chandrakar(Image Source: Social Media)
रायपुर संभाग

Chhattisgarh News: 25 अक्टूबर को होगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, अलका चंद्राकर देंगी प्रस्तुति

Chhattisgarh News: अभनपुर में 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक कॉलोनी मैदान (रावणभाठा) में होने वाले इस कार्यक्रम में लोक गायिका अलका चंद्राकर भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। आयोजन की शुरुआत शाम 7:30 बजे मां दुर्गा की आरती से होगी, जबकि रात 8 बजे मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा।

क
प्रकाशित: 24 Oct 2026, 03:24 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
अभनपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Chhattisgarh News: जिले के अभनपुर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर नवयुवक मित्र मंडल की ओर से 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक कॉलोनी मैदान (रावणभाठा) में होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में कथावाचक पंडित युवराज पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 

शाम 7:30 बजे मां दुर्गा की आरती

आयोजन की शुरुआत शाम 7:30 बजे मां दुर्गा की आरती के साथ होगी, इसके बाद रात 8 बजे से महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान अलका चंद्राकर भक्ति एवं धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देंगी। आयोजकों को उम्मीद है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल होंगे। 

2021 से आयोजित हो रहा शरद पूर्णिमा महोत्सव

छह साल से आयोजित हो रहा महोत्सव नवयुवक मित्र मंडल के अनुसार, शरद पूर्णिमा महोत्सव का यह छठा वर्ष है। वर्ष 2021 में पहले आयोजन के दौरान पायल गोस्वामी ने प्रस्तुति दी थी। इसके बाद 2022 में गुरुदेव कामता प्रसाद, 2023 में हिरेश-जितेश्वरी सिन्हा, 2024 में पं. विवेक शर्मा और 2025 में सुनील सीहोरे ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दी थीं। 

लोक संस्कृति की दिखेगी झलक

इस वर्ष छठे आयोजन में लोक गायिका अलका चंद्राकर मुख्य आकर्षण रहेंगी। आयोजक मंडल ने क्षेत्र के लोगों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के जरिए धार्मिक आस्था के साथ छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और संगीत को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें