नए मामलों में रायपुर और दुर्ग ज्यादा प्रभावित
संक्रमण के मामलों में राजधानी सबसे आगे
हाल ही में मिले 15 नए मरीजों में से अकेले रायपुर से 7 और दुर्ग से 5 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव में भी 1-1 नया मरीज पाया गया है।प्रदेश में संक्रमण के मामलों में राजधानी रायपुर सबसे आगे चल रही है। जिले में 7 नए मरीजों के साथ अब तक कुल 73 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं दुर्ग में आंकड़ा 22 और बिलासपुर में 20 तक पहुंच गया है।अन्य जिलों का आंकड़ा कुछ इस प्रकार है:
कोरबा: 11 मामले
रायगढ़: 10 मामले
धमतरी: 09 मामले
राजनांदगांव: 05 मामले
बस्तर, बेमेतरा और महासमुंद: 3-3 मामले
जांजगीर-चांपा, कांकेर, सूरजपुर और सरगुजा: 2-2 मामले
सतर्कता बरतने की अपील
इसके अतिरिक्त बालोद, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जशपुर, कोंडागांव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), मोहला-मानपुर और सक्ती जिले में स्वाइन फ्लू का 1-1 मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश में बार-बार बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार तेज़ बुखार, सर्दी-खांसी, गले में दर्द या खराश और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्या महसूस हो रही है, तो इसे सामान्य मौसमी बीमारी समझकर टालने की भूल न करें। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी या निजी अस्पताल जाकर अपनी जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें।

