Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Child Helpline 1098: स्कूलों में बाल अधिकारों को …
Informed school children about child rights and safety measures.
Informed school children about child rights and safety measures.
राज्य सरकार

Child Helpline 1098: स्कूलों में बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान

Child Helpline 1098: जांजगीर-चांपा जिले के स्कूलों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श सहित संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
25 Aug 2026, 01:04 PM
रायपुर
Child Helpline 1098: जांजगीर-चाम्पा जिले में बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से विद्यालयों में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण, बाल अधिकारों और संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीबाई, चांपा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम, बाल तस्करी तथा बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

संकट में बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है चाइल्ड हेल्पलाइन 1098

विद्यार्थियों को बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बच्चों के लिए 24 घंटे एवं सप्ताह के सातों दिन संचालित निःशुल्क आपातकालीन सेवा है। अनाथ, बेसहारा, बाल श्रम में संलिप्त, बाल विवाह की आशंका वाले, शोषण अथवा दुर्व्यवहार से प्रभावित या किसी अन्य संकटपूर्ण परिस्थिति में रहने वाले बच्चों की सूचना 1098 पर दी जा सकती है। सूचना मिलने पर संबंधित टीम द्वारा त्वरित हस्तक्षेप करते हुए बच्चे को आवश्यक संरक्षण एवं पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाती है।

स्कूली बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय, 1098 की सेवाओं की दी जानकारी
सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की भी दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग, बाल तस्करी तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताए गए। विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि किसी विपरीत परिस्थिति में भयभीत होने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय वयस्क को इसकी जानकारी दें और आवश्यकता पड़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से संपर्क करें। वीडियो प्रस्तुति एवं संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने बाल संरक्षण से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे, जिनका टीम के सदस्यों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

बाल संरक्षण में सामूहिक सहभागिता पर जोर

चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक विष्णु श्रीवास, काउंसलर अल्का फॉक, केस वर्कर डानी सोनवानी एवं भागीदारी सिदार ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम उन्मूलन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने नागरिकों से अपील की कि किसी बच्चे के बाल श्रम, बाल विवाह, भीख मांगने, सड़क पर रहने, शोषण, उपेक्षा, लापता होने अथवा अन्य संकटपूर्ण स्थिति में पाए जाने पर तत्काल 1098, +91-9827771819 अथवा +91-8963997174 पर सूचना दें। बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सजगता एवं सहभागिता आवश्यक है।
इससे संबंधित जानकारी... सीएम हेल्पलाइन 1076 : सीएम हेल्पलाइन में मिल रहा त्वरित समाधान
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें