Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी…
Chinhat couple suicide case investigation( Image Source: AI Photo)
Chinhat couple suicide case investigation( Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद

Chinhat Guest House Suicide: लखनऊ के चिनहट स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। दोनों 17 दिनों से कमरे में रह रहे थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट मिला है। मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
10 Sep 2026, 03:12 PM
उत्तर प्रदेश
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी

Chinhat Guest House Suicide: लखनऊ के चिनहट देवा रोड में मौजुद धावा गांव के एक गेस्ट हाउस में कल प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि युवक-युवती पिछले करीब 17 दिनों से गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और शादी का प्रमाण पत्र मिला है।

हरदोई के रहने वाले थे दोनों

चिनहट पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान हरदोई जिले के हरपालपुर निवासी अमित कुमार (22) और पालिया पंचशाला निवासी नरगिस (19) के रूप में हुई है। दोनों 23 अगस्त से रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

बुधवार को जब काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो गेस्ट हाउस संचालक को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले।

सुसाइड नोट और शादी का प्रमाण पत्र

पुलिस को जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट और शादी का प्रमाण पत्र मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों ने परिवार की सहमति के बिना शादी की थी और इसी वजह से वे तनाव में थे।

हालांकि, आत्महत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और साफ होगी।

मोबाइल और अन्य सामान की जांच जारी

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कमरे से मिले मोबाइल फोन, सुसाइड नोट और अन्य सामान की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

डीसीपी ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी चर्चा में आया था गेस्ट हाउस

पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले भी इसी रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक युवक की मौत का मामला सामने आया था। उस समय हत्या को आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद यह गेस्ट हाउस चर्चा में आया था।

फिलहाल पुलिस प्रेमी युगल की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें