Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध? ठगी का मायाजाल : निर्मला सीतारमण और सचिन तेंदुलकर के नाम पर रिटायर्ड फौजी को लगाया 45 लाख का चूना पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध? ठगी का मायाजाल : निर्मला सीतारमण और सचिन तेंदुलकर के नाम पर रिटायर्ड फौजी को लगाया 45 लाख का चूना
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को सीएम विष्णुदेव साय क…
— विज्ञापन —
CM साय ने अग्निवीरों को 10% आरक्षण का ऐलान किया
CM साय ने अग्निवीरों को 10% आरक्षण का ऐलान किया
राज्य सरकार Featured

स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को सीएम विष्णुदेव साय का तोहफा, अग्निवीरों और शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए किए बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में जल्द बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
16 Aug 2026, 08:20 AM
रायपुर
राजधानी रायपुर का पुलिस परेड ग्राउंड स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में सीएम विष्णुदेव साय ने पूरे उत्साह और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। सुरक्षा बलों की शानदार टुकड़ियों और भारी जनसैलाब के बीच सीएम ने अपना संबोधन दिया, जो खास तौर पर प्रदेश के युवाओं, उनके रोजगार और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर केंद्रित रहा। युवाओं के भविष्य को लेकर सीएम साय ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि सेना में अपनी सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को अब छत्तीसगढ़ पुलिस बल की भर्ती में 10 प्रतिशत का सीधा आरक्षण दिया जाएगा। 

रोजगार की दिशा में बड़ा कदम 

सरकार के इस कदम से केंद्र की 'अग्निपथ योजना' से लौटने वाले युवाओं के लिए राज्य में सरकारी नौकरी पाने का सपना काफी आसान हो जाएगा और पुलिस विभाग को भी अनुशासित जवान मिलेंगे। रोजगार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि प्रदेश में जल्द ही बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बंपर भर्ती की जाएगी। इस एक घोषणा ने लंबे समय से शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं में एक नई उम्मीद और ऊर्जा भर दी है। 

प्रतिभाओं का पीठ थपथपाई

हालांकि, कितने पदों पर भर्ती होगी और इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या होगी, इसकी विस्तृत गाइडलाइन आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग की ओर से जारी की जाएगी। अपने इस खास संबोधन में सीएम ने न सिर्फ रोजगार पर जोर दिया, बल्कि खेल के मैदान में प्रदेश का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाओं की भी जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने हुनर का लोहा मनवाने वाली छत्तीसगढ़ की होनहार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव की शानदार सफलताओं का विशेष रूप से जिक्र किया और उनकी जमकर सराहना की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें