Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय कंपनी का दावा : डेटा मिटाकर खोले नए डिपो, पूर्व अ…
कोका-कोला बॉटलर कंपनी में गबन का आरोप
कोका-कोला बॉटलर कंपनी में गबन का आरोप
राष्ट्रीय

कंपनी का दावा : डेटा मिटाकर खोले नए डिपो, पूर्व अधिकारियों पर 68 लाख की गड़बड़ी का आरोप

ताजनगरी आगरा में कोका कोला और उससे जुड़े अन्य पेय पदार्थों को बनाने और बेचने वाली नामचीन कंपनी वृंदावन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनी एसएलएमजी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड में धोखाधड़ी और डेटा चोरी का एक बहुत बड़ा मामला सामने आया है।

विशेष संवाददाता
04 Jul 2026, 01:54 PM
आगरा
ताजनगरी की प्रमुख पेय पदार्थ निर्माण और वितरण कंपनी वृंदावन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनी एसएलएमजी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड में कथित गबन और डेटा चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर आगरा के हरीपर्वत थाने में 2 पूर्व प्रबंधकों समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कंपनी के विधि प्रबंधक ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने पूर्व सेल्स मैनेजर जसप्रीत पुरी, पूर्व एरिया सेल्स मैनेजर भरत कुमार जैन और अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और गबन समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

डेटा चोरी कर समानांतर कारोबार का आरोप

कंपनी का आरोप है कि दोनों पूर्व अधिकारियों ने नौकरी के दौरान डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर और ग्राहकों से जुड़ी गोपनीय व्यावसायिक जानकारी का गलत इस्तेमाल किया। आरोप है कि नौकरी छोड़ने के बाद दोनों ने अपनी-अपनी फर्म शुरू की और उसी डेटा के आधार पर समानांतर कारोबार शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार, भरत कुमार जैन ने अप्रैल 2025 में इस्तीफा देने के बाद 'पवन एंटरप्राइजेज' शुरू की। वहीं जसप्रीत पुरी ने जुलाई 2025 में नौकरी छोड़ने के बाद 'जैज एंटरप्राइजेज' नाम से फर्म बनाई।

लैपटॉप से डेटा मिटाने का भी आरोप

कंपनी का दावा है कि आरोपियों ने आधिकारिक लैपटॉप से महत्वपूर्ण व्यावसायिक रिकॉर्ड और ग्राहकों का डेटा मिटा दिया, ताकि उसे दोबारा हासिल न किया जा सके। इसके बाद उसी जानकारी का इस्तेमाल कर आगरा के हाथरस रोड और मलपुरा क्षेत्र में नए डिपो खोलकर कारोबार शुरू किया गया।

68 लाख रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी का आरोप

शिकायत में वित्तीय अनियमितताओं का भी जिक्र किया गया है। कंपनी का आरोप है कि एक बड़े डिस्ट्रीब्यूटर से प्राप्त 29,43,202 रुपये कंपनी के खाते में जमा नहीं कराए गए। साथ ही फर्जी ईमेल और छूट संबंधी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर 68 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय गड़बड़ी की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें