Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › साजिश नाकाम : लूट की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्त…
— विज्ञापन —
5 आरोपी गिरफ्तार
5 आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

साजिश नाकाम : लूट की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

सागर जिले के बीना में पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। खुरई रोड स्थित बैंक के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jun 2026, 04:45 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:00 PM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सागर जिले के बीना शहर में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। संगठित गिरोह द्वारा शहर में लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विफल कर दिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को ‘प्रोजेक्ट चक्रव्यूह’ अभियान के तहत सूचना मिली थी कि खुरई रोड स्थित एक बैंक के बाहर कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। आशंका जताई गई कि ये किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच युवकों को हिरासत में ले लिया।

बलून बेचने वाला करता था निगरानी

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरोह का एक सदस्य बलून बेचने का काम करता था। इसी आड़ में वह शहर के ज्वेलरी दुकानों और पेट्रोल पंपों की रेकी करता था। वह लगातार संवेदनशील स्थानों की जानकारी इकट्ठा कर अपने साथियों को देता था, जिसके बाद लूट की योजना तैयार की जाती थी। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस जांच जारी, नेटवर्क की तलाश तेज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय रहते की गई कार्रवाई से शहर में संभावित लूट या डकैती जैसी बड़ी घटना टल गई। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क व अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

 पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या यह गिरोह पहले भी किसी आपराधिक वारदात में शामिल रहा है।

— विज्ञापन —
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें