पार ढही : खेती के सीजन में बढ़ी परेशानी, खट्टी गांव में नहर टूटने से बंद हुआ मार्ग
महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम खट्टी में लगातार बारिश के चलते अपर जोंक केनाल की पार ढह गई है। नहर टूटने से खेतों तक जाने वाला मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे किसानों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। खेती के सीजन में खाद, बीज और कृषि उपकरण पहुंचाने में परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है।
बागबाहरा विकास खंड के अंतिम छोर ग्राम खट्टी स्थित अपर जोंक केनाल की पार ढहा गई बीते दिनो हुई लगातार भारी बारिश के चलते तेज बहाव के कारण अचानक ढह गई है। नहर की पार टूटने से गुजरने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे स्थानीय किसानों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
वर्तमान में खेती-किसानी का सीजन अपने चरम पर है। ऐसे में खेतों तक पहुँचने का मुख्य मार्ग बंद हो जाने के कारण किसानों को खाद, बीज और कृषि उपकरण ले जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
अपर जोंक केनालकिसानी कार्य ठप
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता पूरी तरह कट जाने के कारण खेती के पीक सीजन मे रास्ता बंद दोने से आवागमन करने मे असुविधा हो रही है। यदि जल्द ही इसकी मरम्मत नहीं की गई, तो कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। बारिश की कहर से टूटी नहर की पार खेतो तक पहुंचना हुआ मुस्किल किसानी कार्य ठप पड़ा है।
नहर मरम्मत कर आवागमन बहाल करने मांग
इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय किसानों मे रोशन तारक , बृजलाल यादव , बेदूप्रसाद पांडे कौशिक तांडी रजन यादव और ग्रामीणों में प्रभावित किसानों ने सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल मौका मुआयना कर और युद्ध स्तर पर नहर की पार की मरम्मत कराकर आवागमन को बहाल करने की मांग।