Dabra Crim: दो मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने बिस्किट और नमकीन देने का बहाना बनाकर बच्चियों को अपने कमरे में बुलाया और उनके साथ गलत हरकत की। बच्चियों के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह घटना ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनगढ़ गांव की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी भगवान सिंह (34) पर पड़ोस में रहने वाली 6 साल और 7 साल की दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।
खाने का लालच देकर कमरे में बुलाया,
बताया गया कि आरोपी ने दोनों बच्चियों को खाने का सामान देने के बहाने कमरे में बुलाया। इसके बाद उसने बच्चियों को अपनी बाहों में पकड़ लिया। बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन वहां पहुंचे। परिजनों ने स्थिति देखकर तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
सूचना मिलते ही भितरवार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भितरवार एसडीओपी गगन हनवत ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आरोपी को जेल भेजने की तैयारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
