Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस
W 𝕏 f
होम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार …
पेंड्रा में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत।
पेंड्रा में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मां गंभीर घायल

पेंड्रा में तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 12:02 PM
पेंड्रा

पेंड्रा नगर में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला है। मुख्य मार्ग स्थित राय पेट्रोल पंप के पास कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता और मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार पेंड्रा के कुड़कई गांव का रहने वाला था।

कुड़कई गांव से पेंड्रा आ रहा था परिवार

पिता, मां और बेटा स्कूटी से गांव से पेंड्रा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राय पेट्रोल पंप के पास कोयले से लदे ट्रेलर ने ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर जा गिरे।

पेंड्रा में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत।

हादसे में पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर घायल

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कुड़कई निवासी तेरस भरिया (35) और उनके बेटे राजू भरिया (14) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मां का अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा ट्रेलर चालक

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने सरस्वती शिशु मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। इसके बाद ट्रेलर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर लगा जाम, भारी वाहनों की रफ्तार पर उठे सवाल

दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और यातायात सामान्य कराया। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें