Friday, 26 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सदमे ने ली एक और जान :  पत्नी की मौत के बाद पति ने जहर खाकर की आत्महत्या रकम ट्रांसफर : 7-8 बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड, 61 लाख ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार मटर और सिंघाड़े : GI टैग  किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा मौत बनकर दौड़ा ट्रक :  मासूम को कुचलने के बाद बैरिकेड तोड़ता रहा चालक राम मंदिर में महा-एक्शन : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा घर का सपना बना मुसीबत : महिला डॉक्टर से 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर सदमे ने ली एक और जान :  पत्नी की मौत के बाद पति ने जहर खाकर की आत्महत्या रकम ट्रांसफर : 7-8 बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड, 61 लाख ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार मटर और सिंघाड़े : GI टैग  किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा मौत बनकर दौड़ा ट्रक :  मासूम को कुचलने के बाद बैरिकेड तोड़ता रहा चालक राम मंदिर में महा-एक्शन : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा घर का सपना बना मुसीबत : महिला डॉक्टर से 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग मौत बनकर दौड़ा ट्रक :  मासूम को कुचलने के बाद बैर…
ट्रक चालक ने बच्चे को रौंदा  चली गई जान
ट्रक चालक ने बच्चे को रौंदा चली गई जान
🔴 BREAKING दुर्ग संभाग

मौत बनकर दौड़ा ट्रक :  मासूम को कुचलने के बाद बैरिकेड तोड़ता रहा चालक 

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गुंडरदेही गांव के पास सड़क किनारे खेल रहे एक मासूम बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया,

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jun 2026, 03:31 PM
मानपुर
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गुंडरदेही गांव के पास सड़क किनारे खेल रहे एक मासूम बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

ट्रक चालक बैरिकेड्स तोड़  कर भागे 

इसके बाद पुलिस ने तुरंत ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी। संभावित मार्गों पर पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया और ट्रक को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए। दो जगह बैरिकेड तोड़कर भागा चालक पुलिस ने सबसे पहले मोहला थाना क्षेत्र में ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय सीधे बैरिकेड्स तोड़ दिए और आगे निकल गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद मानपुर थाना के पास भी बैरिकेडिंग की गई, लेकिन चालक ने वहां भी ट्रक नहीं रोका और दूसरी बार बैरिकेड्स तोड़ते हुए महाराष्ट्र सीमा की ओर भाग निकला।   

हादसा के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

नशे की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं। मेडिकल जांच और पूछताछ के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश मासूम की मौत से गुंडरदेही गांव में गहरा आक्रोश है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।कुछ समय के लिए चक्काजाम जैसी स्थिति भी बन गई। हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी। संभावित मार्गों पर पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया और ट्रक को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए। तेज रफ्तार के कारण कुछ दूरी पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। इसी दौरान पुलिस ने कोरकोट्टी गांव के पास चालक को घेरकर पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें