Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार
W 𝕏 f
होम › विदेश › Defence Agreement: हूती हमलों के बीच पाकिस्तान का बड़ा कदम,…
Deployment of Pakistani soldiers for the security of Saudi Arabia (Image Source: social media)
Deployment of Pakistani soldiers for the security of Saudi Arabia (Image Source: social media)
विदेश

Defence Agreement: हूती हमलों के बीच पाकिस्तान का बड़ा कदम, सऊदी अरब भेजे सैनिक, पर इस एक शर्त ने सबको चौंकाया!

Defence Agreement: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में अपने सैनिकों की एक टुकड़ी तैनात की है। पाकिस्तान के मुताबिक, यह तैनाती दोनों देशों के बीच हुए मक्का डिफेंस पैक्ट और पुराने रक्षा समझौतों के तहत की गई है। पाकिस्तानी सेना ने स्पष्ट किया है कि जवान सऊदी अरब की सीमा के भीतर रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उन्हें यमन भेजने या हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल करने की कोई योजना नहीं है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 03:09 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
इस्लामाबाद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Defence Agreement: मध्य पूर्व में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के बीच पाकिस्तान ने अपने सैनिकों की एक टुकड़ी सऊदी अरब भेजी है। पाकिस्तान ने स्पष्ट किया है कि यह कदम दोनों देशों के बीच हुए 'मक्का डिफेंस पैक्ट' और पुराने रक्षा सहयोग समझौतों के तहत उठाया गया है। सैनिकों के इस दस्ते को रवाना करने से पहले शनिवार को एक विशेष विदाई समारोह आयोजित किया गया। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और पाकिस्तान में सऊदी अरब के राजदूत राजेह तमी अल-बुगामी विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ ही पाकिस्तानी सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल उमर अहमद बुखारी और लाहौर कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद उमर बशीर भी मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि इसी हफ्ते इस्लामाबाद में 'मक्का डिफेंस पैक्ट' को लेकर एक अहम बैठक हुई थी, जिसके तुरंत बाद सैनिकों को भेजने का यह फैसला लिया गया।

पवित्र स्थलों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता 

इस तैनाती पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए पाकिस्तानी सेना ने कहा कि यह कदम सऊदी अरब की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति पाकिस्तान के अटूट भरोसे को दिखाता है। सेना के मुताबिक, दोनों देशों के बीच वर्षों से गहरे भाईचारे और रणनीतिक साझेदारी के रिश्ते रहे हैं। पाकिस्तान सऊदी अरब की हिफाजत और इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थलों (हरमैन शरीफैन) यानी मक्का और मदीना की पवित्रता बनाए रखने के अपने संकल्प पर पूरी तरह कायम है। मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए यह कदम सऊदी की रक्षा क्षमताओं को और मजबूती देगा।

यमन में हूतियों से नहीं लड़ेंगे पाकिस्तानी जवान 

सैनिकों की भूमिका को लेकर किसी भी तरह के भ्रम को दूर करते हुए पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग (ISPR) ने अपनी स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। ISPR का कहना है कि पाकिस्तानी जवानों की यह तैनाती पूरी तरह से रक्षात्मक है। सैनिक सऊदी अरब की सीमा के भीतर रहकर ही वहां की सुरक्षा और पवित्र मस्जिदों की हिफाजत की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें सऊदी अरब की सीमा से बाहर नहीं भेजा जाएगा, जिसका सीधा मतलब यह है कि पाकिस्तानी सेना यमन जाकर हूती विद्रोहियों के खिलाफ किसी भी जंग का हिस्सा नहीं बनेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें