Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला…
Debris of the collapsed five-storey PG building
Debris of the collapsed five-storey PG building
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत ढहने से मृतकों की संख्या 6 हो गई। हादसे के बाद FIR दर्ज कर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि MCD ने अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
07 Sep 2026, 09:42 AM
नई दिल्ली
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। लड़कों के एक पीजी (PG) की पांच मंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। रविवार से शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य सोमवार सुबह तक लगातार जारी रहा। मलबे में दबे कई लोगों को सुरक्षित निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। 

मालिक की गिरफ्तारी की पुष्टि बाकी 

पुलिस ने पीजी के मालिक हरिराम बंसल और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 290 और 125 के तहत FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, मालिक की गिरफ्तारी को लेकर अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के सख्त निर्देश दिए हैं और साफ कहा है कि इस हादसे में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

ढही पांच मंजिला PG इमारत का मलबा
जांच के बाद हादसे की वजह होगी स्पष्ट 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इमारत में मरम्मत और निर्माण का काम चल रहा था। मुख्यमंत्री के अनुसार, बेसमेंट में चल रही खुदाई के दौरान एक मुख्य पिलर अचानक खिसक गया, जिससे पूरी इमारत संभल नहीं सकी और जमींदोज हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असल वजह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। 

सभी अवैध निर्माणों को करेंगे सील 

इस दर्दनाक घटना के बाद नगर निगम (MCD) भी हरकत में आ गया है। MCD ने पूरी दिल्ली में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करने का फैसला किया है। नए निर्देशों के मुताबिक, चार मंजिल से ज्यादा की इमारतों में किए गए सभी अवैध निर्माणों को तुरंत सील किया जाएगा। इसके साथ ही, जिन अधिकारियों की लापरवाही से यह निर्माण हुआ, उन पर भी गाज गिरना तय है। 

अवैध PG इमारतों के निर्माण पर सवाल 

सत्य निकेतन की इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में चल रहे अवैध PG और बहुमंजिला इमारतों के निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी सख्ती से अमल करता है या यह कार्रवाई केवल कागजों तक ही सीमित रह जाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें