Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) प्रशासन से खोज की मांग : सरगुजा का श्रद्धालु तीर्…
लापता शख्स के परिजनों ने सौंपा ज्ञापन
लापता शख्स के परिजनों ने सौंपा ज्ञापन
अंबिकापुर (सरगुजा)

प्रशासन से खोज की मांग : सरगुजा का श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से लौटते समय गायब, तलाश में परिवार ने गिरवी रखी जमीन

सरगुजा के उदयपुर क्षेत्र के पलका गांव निवासी 48 वर्षीय पूरन राम पोर्ते शासन की सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से लौटते समय महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए। परिजनों ने मंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द खोजबीन की मांग की है। परिवार का कहना है कि तलाश में अब तक एक लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और आर्थिक मजबूरी में जमीन भी गिरवी रखनी पड़ी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 09:20 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 02:52 AM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। शासन की ओर से आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में शामिल हुए एक श्रद्धालु के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पलका गांव निवासी 48 वर्षीय पूरन राम पोर्ते यात्रा से लौटते समय अचानक लापता हो गए, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 
जानकारी के अनुसार, पूरन राम पोर्ते 26 जून 2026 को तीर्थ यात्रा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन के पास उनका अपने साथियों से संपर्क टूट गया। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। काफी तलाश के बावजूद उनकी लोकेशन या अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

सरकारी यात्रा की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु के इस तरह लापता होने के बाद परिजनों ने यात्रा प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जब पूरी यात्रा शासन के संरक्षण में आयोजित की गई थी, तब इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। परिवार का आरोप है कि समय रहते उचित निगरानी होती तो शायद यह स्थिति नहीं बनती। पूरन राम पोर्ते की तलाश तेज करने की मांग को लेकर परिजनों ने कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर लापता व्यक्ति का जल्द से जल्द पता लगाने की मांग की है।

तलाश में खर्च हुए लाखों रुपये, जमीन भी रखनी पड़ी गिरवी

इस बीच भुसावल रेलवे पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार का कहना है कि पूरन राम की तलाश में अब तक करीब 1 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें 65 हजार रुपए के लिए अपनी जमीन गिरवी तक रखनी पड़ी। बावजूद इसके अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। परिजन लगातार उनकी खोज में जुटे हैं और प्रशासन से प्रभावी मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें