Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम देश दिनेश त्रिवेदी का संदेश : भारत-बांग्लादेश मिलकर ब…
दिनेश त्रिवेदी बने बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त
दिनेश त्रिवेदी बने बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त
देश

 दिनेश त्रिवेदी का संदेश : भारत-बांग्लादेश मिलकर बन सकते हैं सबसे मजबूत लोकतंत्र

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त का कार्यभार संभाला , उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश भाई-बहनों की तरह हैं और मिलकर दुनिया की बड़ी आर्थिक व लोकतांत्रिक शक्तियों में शामिल हो सकते हैं।

प्रकाशित: 12 Jun 2026, 02:00 PM · अपडेट: 14 Jul 2026, 04:05 PM
कोलकाता
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत सरकार ने पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है उन्होंने गुरुवार को ढाका में अपना कार्यभार संभाला किसी करियर राजनयिक की बजाय एक अनुभवी राजनेता को इतने महत्वपूर्ण देश में भारत का प्रतिनिधि बनाकर भेजे जाने को कूटनीतिक गलियारों में एक महत्वपूर्ण फैसला है कार्यभार संभालने के बाद दिनेश त्रिवेदी ने भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को लेकर सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश केवल पड़ोसी ही नहीं बल्कि भाई-बहन की तरह हैं। दोनों की सीमाएं जुड़ी हुई हैं, इतिहास जुड़ा हुआ है और भविष्य की आकांक्षाएं भी काफी हद तक समान हैं। यदि दोनों देश मिलकर काम करें तो दक्षिण एशिया में एक बड़ी आर्थिक और रणनीतिक शक्ति के रूप में उभर सकते हैं।

भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई ऊंचाई

दिनेश त्रिवेदी ऐसे समय में बांग्लादेश पहुंचे हैं जब दोनों देशों के रिश्ते कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के दौर से गुजर रहे हैं व्यापार, सीमा प्रबंधन, सुरक्षा सहयोग, जल बंटवारा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी जैसे विषय दोनों देशों के एजेंडे में प्रमुख हैं त्रिवेदी का राजनीतिक अनुभव और विभिन्न स्तरों पर संवाद स्थापित करने की क्षमता दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकती है बंगाली भाषा और संस्कृति की उनकी समझ भी इस जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

नेताजी भवन पर दी श्रद्धांजलि

कार्यभार संभालने के बाद दिनेश त्रिवेदी ने एल्गिन रोड पर स्थित नेताजी भवन पहुंचकर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभास चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताजी के विचार आज भी भारत और बांग्लादेश के लोगों को प्रेरित करती हैं उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध बेहद गहरे हैं और इन्हें और मजबूत करने की आवश्यकता है उनके अनुसार, साझा विरासत और आपसी विश्वास ही भविष्य की साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत है।

मजबूत लोकतंत्र बनने की क्षमता

दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश मिलकर दुनिया के सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देशों में शामिल हो सकते हैं उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों की युवा आबादी, तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं और मजबूत सामाजिक संबंध भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों को प्रतिस्पर्धी नहीं बल्कि साझेदार के रूप में आगे बढ़ना चाहिए आर्थिक विकास, व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में मिलकर काम करने से पूरे क्षेत्र को लाभ मिल सकता है।

दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति

आमतौर पर भारत विदेश सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारियों को ही ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त करता है लेकिन इस बार सरकार ने एक अनुभवी राजनेता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है सरकार का यह फैसला भारत और बांग्लादेश के साथ राजनीतिक और रणनीतिक स्तर पर संवाद को और मजबूत बनाया जा सके त्रिवेदी का लंबा राजनीतिक अनुभव और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ उनके संबंध इस दिशा में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

आर्थिक सहयोग पर जोर

आने वाले समय में भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार, निवेश, रेलवे संपर्क, सड़क परिवहन, ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढेगा त्रिवेदी स्वयं रेल मंत्री रह चुके हैं, इसलिए परिवहन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उनकी समझ दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होगी भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा है दोनों देशों की सरकारें भी आर्थिक साझेदारी को और विस्तार देने की दिशा में काम कर रही हैं।

रिश्तों में नई शुरुआत 

दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति को भारत-बांग्लादेश संबंधों में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है ऐसे में राजनीतिक अनुभव, क्षेत्रीय समझ और संवाद क्षमता के कारण उनसे अपेक्षा है कि वे दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि उनके कार्यकाल में भारत और बांग्लादेश के संबंध किस तरह आगे बढ़ते हैं और दोनों देश में क्षेत्रीय विकास तथा आर्थिक प्रगति के नए अध्याय कैसे लिखते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें